घर पर भी बना सकते हैं मास्क, जानें इसका तरीका

जब से ये बात सामने आई है कि मास्क पहनने से कोरोना वायरस के प्रभाव को कम किया जा सकता है। दुनिया के कई शहरों ने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना जरूरी कर दिया है। राजधानी दिल्ली, यूपी और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में भी मास्क पहनना जरूरी कर दिया गया है। ऑस्ट्रिया, इटली, फ्रांस, इंडोनेशिया, स्लोवाकिया, चेक रिपब्लिक और मोरक्को जैसे देशों के कई शहरों में मास्क पहनना जरूरी कर दिया गया है। यहां मास्क नहीं पहनने वाले लोगों को जुर्माना देने का प्रावधान भी कर दिया गया है। आइये जानते हैं हम घर पर मास्क कैसे बना सकते हैं।

पहला तरीका -

-मास्क को बनाने के लिए आपको सिर्फ ए4 साइज कपड़े, सुई धागे और रबर बैंड की जरूरत होगी।
- पहले से धुला हुआ कॉटन का कपड़ा लें। स्टेनफोर्ड एनेस्थीसिया इंफॉर्मेटिक्स एंड मीडिया लैब के मुताबिक, मास्क बनाने के लिए टी-शर्ट या लिनेन का कपड़ा भी ले सकते हैं। अब जो भी कपड़ा लिया है
उसे दोहरा कर लें। इसे 9। 5x6। 5 इंच के आकार में आयताकार काट लें, ये आपके मास्क का बेस है।

-अब कपड़े का निचला सिरा और ऊपरी सिरा मोड़ लें। एक रबर बैंड कपड़े के बाएं सिरे और दूसरा रबड़ बैंड कपड़े के दाहिने सिरे पर लगाकर सिलाई कर लें।
-ध्यान रखें दोनों रबर बैंड के बीच का हिस्सा आपके मुंह और नाक को ढंकने के लिए पर्याप्त हो।
-अब रबर बैंड के बाहरी तरफ छोड़े हुए कपड़े के हिस्से को अंदर की तरफ मोड़े, यह प्रक्रिया कपड़े के दूसरे हिस्से में भी दोहराएं।
- रबर बैंड लगाकर चारों किनारों को अच्छी तरह सिलाई कर लें। आपका मास्क बनकर तैयार है।

दूसरा तरीका

- पहले से धुला हुआ कॉटन का कपड़ा लें। स्टेनफोर्ड एनेस्थीसिया इंफॉर्मेटिक्स एंड मीडिया लैब के मुताबिक, मास्क बनाने के लिए टी-शर्ट या लिनेन का कपड़ा भी ले सकते हैं। अब जो भी कपड़ा लिया है उसे दोहरा कर लें। इसे 9। 5x6। 5 इंच के आकार में आयताकार काट लें, ये आपके मास्क का बेस है। अब कपड़े की मदद से 18 इंच लंबी 3/4 इंच चौड़ी 4 स्ट्रिप सुई से सिलकर तैयार करें जो मास्क के चारों कोनों पर लगाई जाएंगी।

- अब मास्क के हर कोने पर एक-एक स्ट्रिप सुई की मदद से लगाएं। स्ट्रिप न होने पर इसकी जगह इलास्टिक का प्रयोग भी कर सकते हैं। अगर इलास्टिक का प्रयोग कर रहे हैं तो इसे ब्लीचिंग से मत धोएं।

- अब मास्क के जिस तरफ स्ट्रिप लगाई गई हैं उस पर मास्क की एक और लेयर लगाकार पिन लगाएं। ताकि स्ट्रिप दो मास्क के टुकड़ों के बीच में रहकर और सेट हो जाए।
- अब सभी पिन्स को हटाकर चारों कोनों पर लगाई गईं स्ट्रिप को मजबूती से सिलें।
- मास्क के चारों ओर सिलाई करें। ध्यान रखें कि सिलाई करते समय किनारे से डेढ़ इंच का गैप हो।

- मास्क को सीधा रखें और किनारे की चारों