देना चाहते है घर को डिफरेंट लुक, ले प्रिंटेड कुशन कवर की मदद

हर व्यक्ति अपने घर को सजाने के लिए कई चीजों पर ध्यान देता हैं और चाहता है कि त्योहार के दिनों में उसका घर चमकता रहे। घर को सजाने में कई चीजों का योगदान होता हैं, जिसमें से एक कुशन कवर भी होते हैं जो घर को डिफरेंट लुक देने में मदद करते हैं। जी हाँ, अगर घर की दीवारों और स्टाइल के अनुसार कुशन कवर की मदद ली जाए तो आप घर को अच्छे से डेकोरेट कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं कि किस तरह से प्रिंटेड कुशन कवर आपके घर को सजाने में आपकी मदद करते हैं।

* पॉम पॉम कुशन

आप अपने सिंपल कुशन को ङर पर ही डेकोरेटिव बना सकती है। मार्किट में भी आजकल पॉम-पॉम के कुश कॉफी ट्रैंड में है। आप इसे सोफा, बेट पर मेचिग कवर या बेडशीट के साथ सजा सकती हैं।

* 3D कुशन

आजकल लोगों में 3D चीजों का क्रेज बहुत देखने को मिलता है। आज घर को भी 3D कुशन के साथ डेकोरेट कर सकती हैं। 3D प्रिंट कुशन ट्रैंडिग होने के कारण आपके घर को एक नई लुक देंगे।

* लेदर कुशन

सोफा सेट पर डिफरेंट कुशन लागाने के लिए लेदर के कुशन सबसे बेस्ट है। लेदर के बने कुशन आपके ड्राइंग रूम में चार चांद लगा देंगे। आप अपने डार्क सोफा के साथ लाइट और लाइट के साथ डार्क कलर के कुशन लगा सकती हैं।

* ट्रेडिशनल कुशन

घर को रॉयल लुक देने और नयापन लाने के लिए आप ट्रेडिशनल कुशन का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। राजस्थान के एवरग्रीन प्रिंट कुशन कवर से आप अपने घर को ट्रेडिशनल लुक दे सकती हैं।

* एनिमल या फ्रूट प्रिंट

हल्के रंग के कुशन पर एनिमल या फ्रूट प्रिंट कवर भी बहुत अच्छे लगते हैं। इस तरह कुशन कवर आपके घर की लुक को पूरी तरह बदल देंगे।