Janmashtami 2019: इस तरह सजाएं अपना पूजाघर, करें कान्हा का स्वागत

आज के दिन मथुरा-वृदांवन या द्वारिका का माहौल देखने लायक होता हैं क्योंकि आज कृष्ण जनमाष्टमी का दिन हैं जो कि यहां पर बड़े जोर-शोर से मनाया जाता है। हांलाकि ऐसा ही माहौल पूरे देश और हर घर में होता हैं। मंदिरों की तरह ही लोग अपने घर के मंदिर को सजाकर भी कान्हा का स्वागत करते हैं। इस दिन को स्पेशल बनाने और कान्हा का स्वागत धूमधाम से करने के लिए आज हम आपके लिए पूजाघर को सजाने के कुछ टिप्स लेकर आए हैं। तो आइये जानते हैं उन टिप्स के बारे में।

बांसुरी से सजाएं
भगवान कृष्ण को बांसुरी कितनी पसंद है, यह बात किसी से छिपी नहीं है। आप चाहें तो कृष्ण के बांसुरी प्रेम को ध्यान में रखते हुए अपने पूजाघर को खूबसूरत बांसुरियों से सजा सकती हैं। इसके लिए आप बांसुरी खरीदें और पहले उसे स्पार्कल, ब्रोकेड और दूसरी सजावटी चीजों से सजाएं और उसके बाद इन बांसुरियों को पूजाघर या मंदिर के ईर्द-गिर्द लटका दें। इससे भी जन्माष्टमी की सजावट बेहतरीन लगेगी।

रंगोली बनाएं
अगर आप सिर्फ दिवाली के मौके पर घर में रंगोली बनाती हैं तो इस बार इसे जन्माष्टमी पर भी ट्राई करें। जी हां, किसी का स्वागत करने के लिए रंगोली बनाना, हम भारतीयों की सदियों पुरानी परंपरा रही है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस बार आप चाहें तो भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के मौके पर भी अपने घर के मुख्य द्वार पर और पूजाघर में रंगोली बनाकर पूजा घर और मंदिर को सजा सकती हैं।

फूलों से सजाएं पूजाघर
घर में मौजूद छोटे से मंदिर या पूजाघर को सजाने के लिए आप फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। नॉर्मल गेंदे के फूल से सजाने की बजाए आप चाहें तो अपने पूजा के मंदिर को चमेली और मोगरे के फूल से सजा सकते हैं क्योंकि भगवान कृष्ण को इन दो फूलों की खूशबू काफी पसंद है। आप चाहें तो इन फूलों की बड़ी सी माला बनाकर बाल-गोपाल के झूले को सजा लें।

रंग-बिरंगी लाइट्स से सजाएं
फूलों के अलावा आप चाहें तो रंग-बिरंगी रोशनी और लाइट्स से भी पूजाघर और मंदिर को सजाकर खूबसूरत लुक दे सकते हैं। लाल, हरी, नीली, पीली, सफेद, जो भी रंग आपको पसंद हो उस रंग की लाइट्स लगाकर आप पूजाघर और मंदिर को बेहतरीन तरीके से सजा सकती हैं।