क्या आपके घर में पड़ा दही हो गया हैं खट्टा, इन तरीकों से करें खाने में इसका इस्तेमाल

भारतीय भोजन में दही का महत्वपूर्ण स्थान होता हैं जिसमें प्रोटीन, विटामिन सी, आयरन, कैल्शियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके सेवन से सेहत को कई तरह के फायदे होते हैं जिसके चलते घर में इसे रोज जमाया जाता हैं। लेकिन अक्सर देखा जाता हैं कि कई बार काम न आने और लंबे समय तक पड़ा रहने की वजह से दही खट्टा हो जाता हैं जिसे आमतौर पर नहीं खाया जा सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि खट्टे दही का इस्तेमाल कई तरीकों से खाने की विभिन्न चीजें बनाने में किया जा सकता हैं। तो आइये आज हम बताते हैं आपको खट्टी दही को खाने में इस्तेमाल के तरीके।

चटनी में मिक्स करें

लोग भोजन दौरान चटकी का सेवन भी करते हैं। ऐसे में आप घर पर पड़ी खट्टी दही से चटनी तैयार कर सकती है। इसके लिए लहसुन-मिर्च का पेस्ट बनाकर उसमें खट्टी दही को मिलाएं। इसके बाद इसमें स्वाद अनुसार नमक मिलाकर खाने का मजा लें। मगर इस बात का ध्यान रखें कि दही ना ही ज्यादा गाढ़ा और ना ही पतला हो।

डोसा

अगर आप घर डोसा बनाती हैं तो इसके बैटर में खट्टी दही मिला सकती है। इसके लिए चावल को पानी से धोकर इसमें दही मिलाएं। इसके बाद इसमें मेथी दाना मिलाकर करीब 3 घंटे के लिए अलग रख दें। बाद में इसका पेस्ट बनाकर थोड़ा सा दही मिलाकर घोल को अच्छे से फेंटकर डोसा बनाएं। इससे आपका डोसा पहले से ज्यादा टेस्टी और क्रिस्पी बनेगा।

भटूरे में डालें

आप खट्टी दही को फेंकने की जगह पर इसे भटूरे के डो में मिला सकती है। इसके लिए भटूरे का आटा गूंदते समय इसमें 1/2 कटोरी खट्टी दही मिला दें। इससे आपके भटूरे फुले हुए और टेस्टी बनेंगे।

ढोकला में मिलाएं

अक्सर ढोकला घर पर बनाने पर वह फूलता नहीं है। ऐसे में आप इस परेशानी से बचने के लिए ढोकले के बैटर तैयार करने के लिए 2:1 रेशियों के मुताबिक इसमें दही और बेसन मिलाएं। बाद में स्वाद अनुसार नमक मिलाकर ढोकला बनाएं। इससे आपका ढोकला अच्छे से फुलने के साथ अलग व बढ़िया फ्लेवर देगा।

चीला

बेसन का चीला लोग काफी खाना पसंद करते हैं। इसके साथ ही यह मिनटों में तैयार होने वाली हेल्दी डिश है। आमतौर पर इसे बेसन, सूजी और सब्जियों में पानी मिलाकर बनाया जाता है। मगर आप इसमें पानी की जगह या इसके साथ खट्टी दही मिला सकती है। इससे आपका चीला और भी टेस्टी, क्रिस्पी व हेल्दी बनेगा।