जिद्दी दाग घटा रहे है प्लास्टिक के बर्तनों की सुंदरता, इन आसान तरीकों से पाएं छुटकारा

आजकल देखा गया है कि घरों में स्टील और धातु के बर्तनों के स्थान पर प्लास्टिक के बर्तनों का इस्तेमाल किया जाने लगा हैं। इनकी देखभाल करना आसंद होता हैं और टूटने का डर कम रहता हैं। लेकिन इसी के साथ तेल और सब्जियों के जिद्दी दाग अच्छे से बर्तनों को धूने के बाद भी काफी समय तक इन बर्तनों पर रह जाते हैं और अपनी बदबू फैलाते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ आसान तरीके लेकर आए हैं, जिनकी मदद से आप प्लास्टिक के बर्तनों पर जमे जिद्दी दाग से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। तो आइये जानते है इन उपायों के बारे में।

* बेकिंग सोडा

प्लास्टिक के बर्तनों को चमकाने और महकाने के लिए बेकिंग सोडा इस्तेमाल करें। एक बाल्टी में गर्म पानी लेकर उसमें 3 चम्मच बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। अब बर्तनों को इस पानी में आधे घंटे के लिए डूबों दें। बाद में स्क्रब से रगड़कर उन्हें साफ करें।

* सिरका

जिद्दी दाग हटाने के लिए सिरका भी काफी फायदेमंद साबित होता है। पानी में सिरका मिलाकर उसमें प्लास्टिक के बर्तनों को कुछ देर डालकर रख दें। अब बाद में स्क्रब से रगड़कर साफ करें। इससे बर्तनों से बदबू भी चली जाएंगी और वह चमक भी जाएंगे।

* लिक्विड क्लोरीन ब्लीच

ब्लीच कपड़ों के साथ-साथ बर्तनों के दाग भी छुड़ाने में मददगार है। लिक्विड क्लोरीन ब्लीच की मदद से प्लास्टिक के बर्तनों को धोएं। इससे दाग आसानी से छुट जाएंगे और उनकी गंध भी गायब हो जाएंगी।

* कॉफी

प्लास्टिक के बर्तनों को चमकाने और उनकी बदबू से राहत पाने के लिए कॉफी भी इस्तेमाल की जा सकती है। कॉफी पाउडर को बर्तनों में डालकर कुछ देर के लिए रख दें। इसके बाद बर्तनों को रगड़े और धो लें।