आपके रसोई घर को आकर्षक बनाने के लिए कुछ आसान तरीके

महिलाओं का अधिकांश समय अपनी रसोई घर में ही निकलता है। उसकी साज सवार में ही महिलाओं को ज्यादा समय जाता है। किचन को सजाने में सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि इसमें होम डेकोर की चीजें इस्तेमाल ना करें इसके बजाय किचन से जुड़ी चीजों को ही किचन के डेकोरेशन में इस्तेमाल करें। यह गलत धारणा है कि किचन को अनूठी बनाने के लिए महंगे आइटम्स इस्तेमाल करना जरूरी है। बंद नाली को खोलने का प्राकृतिक तरीका कुछ देर लगाएँ और एक परफेक्ट किचन बनाने के लिए कुछ इनोवेटिव करें। अपने किचन को कैस चमकाएँ इसके लिए हम इस आर्टिकल में पडेंगे। इनका इस्तेमाल निश्चित ही आपके किचन को बदल कर रख देगा।

*फर्नीचर और अलमारियाँ
किचन का फर्नीचर और अलमारियाँ खरीदने से पहले थोडी रिसर्च करें। आपके किचन के अनुसार जो सूट करे वो खरीदें। अलमारी या सन्दूक जो आप खरीदें उसमें सामान रखने की पूरी जगह होए ताकि किचन बिखरा सा ना लगे। ये किचन को चमकाने का एक क्रिएटिव आइडिया है।

*स्टोरेज कंटेनर्स
ऐसे जार इस्तेमाल ना करें जो कि अन्य चीजों के साथ आते हैं। अलग-अलग आकार और डिजाइन के जार काम में लें। इससे किचन ज्यादा व्यस्थित और जचा हुआ लगेगा। स्पाइस जार इसका शानदार उदाहरण हैं।

*दीवारों का कलर

आपका किचन लाइट कलर से ज्यादा आकर्षक लगेगा। इससे जगह ज्यादा लगेगी। यदि आपको लगता है कि दीवारें जल्दी गंदी हो रही हैं तो वाशेबल पेंट इस्तेमाल करें। यदि आपकी कोई कलर थीम है तो इसके अनुसार प्लान करें।

*डिजाइनर डिनर सेट्स

किचन को सजाने में डिजाइनर डिनर सेट्स को नकारा नहीं जा सकता है। ब्रांडेड कंपनियों के सेट इस्तेमाल करें। यदि आपकी किचन का कोई विशेष कलर थीम नहीं है तो दीवारों के कलर से विपरीत कलर के सेट्स लें। इन्हें बेहतरीन तरीके से जमाएँ।

*एक थीम बनाएँ

हर अच्छी लगने वाली चीज खरीदने के बजाय कोई थीम निर्धारित करें और उस थीम और कलर के अनुसार चीजें खरीदें। इससे कम समय में ही आपका किचन अच्छा लगने लगेगा। अपने किचन को चमकाने का या एक रचनात्मक तरीका है।

*एक शो पीस रखें
अपने किचन को आर्ट गैलरी ना बनाएँ, इसके बजाय, आप एक ऐसा सजावटी आइटम रख सकती हैं जो कि आने वालों की नजरों को भा जाये। महंगी चीजों की कोई आवश्यकता नहीं है। एक फूलदान ही इस काम के लिए काफी है।

इन आइडियास को अपना कर आप अपनी किचन को एक नया लुक दे सकती हैं और साथ ही आपनी किचन को एक अच्छा लुक दे सकती हैं।