छोटा किचन भी लगने लगेगा बड़ा, अगर अपनाएँगे ये इंटीरियर टिप्स

घर का सबसे जरूरी हिस्सा है रसोई या किचन। जिसमे महिलाओं द्वारा तरह तरह के व्यंजन बनाये जाते है। जब बात हो रसोई को सजाने की तो नये नये तरीके सामने आने लगते है। लेकिन अगर आपकी रसोई छोटी या कम जगह वाली हो तो उसकी सजावट करने में बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आपके द्वारा सजाई गई कुछ भी चीज़ बिखरी बिखरी ज्यादा लगेगी। इस समस्या को दूर करने के लिए आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बतायेंगे जिनकी मदद से आप अपनी छोटी सी रसोई को अच्छे से सजा पायेगी, तो आइये जानते है इस बारे में.....

* रसोई में दिवारों पर व्हाइट, लाइट यैलो या पिंक कलर करवाएं क्योंकि इससे स्पेस ज्यादा लगती है। इसके साथ आप डार्क रंग के कपबोर्ड बनवा सकते हैं। आप चाहें तो रंगो की बजाए दीवारों पर टाइल्स भी लगवा सकते हैं।

* बर्तनों को दीवरों पर लटकाने की बजाए S शेप के हुक्स का इस्तेमाल करें। इससे न केवल रसोई बड़ी लगेगी बल्कि आप आप आसानी से बर्तनों तक पहुंच भी पाएगी।

* रसोई को बड़ा दिखाने के लिए दराजों को डिवाइड कर लें। इसके लिए आप लकड़ी के खूंटी का इस्तेमाल करके हर एक खंड में बर्तन रख सकते हैं।

* अगर आपकी कैबिनेट के नीचे वाले हिस्से में स्पेस है तो आप इसमें बॉक्सेज लगवा लें। यह डस्टबिन बन जाएगा और आपको अलग से डस्टबिन की जरूरत नहीं पड़ेगी।

* आप किचन का सामान व्यवस्थित और साफ-सुथरा रखकर अपने किचन को अच्छा बना सकते हैं। इस्तेमाल की सभी चीजों के लिए उनका एक निश्चित स्थान डिसाइड करें।

* किचन में लगे पौधे घर के वातावरण को शुद्ध करने के साथ ही इसे स्पेशियस लुक भी देंगे। किचन में छोटे और रंग-बिरंगे पौधे लगाकर उसे स्पेशियस और खूबसूरत बनाएं।

* किचन में लगे पौधे घर के वातावरण को शुद्ध करने के साथ ही इसे स्पेशियस लुक भी देंगे। किचन में छोटे और रंग-बिरंगे पौधे लगाकर उसे स्पेशियस और खूबसूरत बनाएं।