आपकी किचन लाइफ को आसान बनाएंगे ये छोटे-छोटे सामान, जानें और ले काम में

रसोई महिलाओं की फ़ेवरेट जगह होती है। इनका ज्यादातर समय किचन में ही निकलता हैं। हर महिला चाहती है कि किचन में उनकी कोई न कोई हेल्प करें। अगर आपके घर मे किसी के पास आपकी हेल्प करने का समय नहीं है तो चिंता मत कीजिए हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे सामानों के बारे में जो किचन में आपके काम को आसान बनाने में आपकी मदद करेंगे।

वेजिटेबल कटर

साधारण चक्कू से सब्जी काटने में बहुत समय लग जाता है। आजकल बाजार में तरह-तरह के वेजिटेबल कटर मिलते हैं। जिनकी सहायता से आप कम समय मे आसानी से और सुंदर ढंग से सब्जी काट सकती हैं।

माइक्रोवेव

माइक्रोवेव इस समय एक बहुत ही काम की चीज़ है, जिसका प्रयोग लगभग हर घर में किया जा रहा है। इसका प्रयोग खाना बनाने के लिए, खाना गर्म करने के लिए और विभिन्न तरह के माइक्रोवेव ओवन संबंधित डिश बनाने के लिए किया जाता है। इसकी सहायता से बेहद कम समय में खाना गर्म किया जा सकता है। आज कल कई ऐसे डिश बनाये जाने लगे हैं, जिसे बनाने के लिए माइक्रोवेव ओवन का प्रयोग ही किया जाता है। माइक्रोवेव ओवन में गाजर का हलवा जैसी चीजें भी बहुत ही आसानी से बनाई जा सकती हैं।

मिक्सी

आपको रोज किसी न किसी रेसिपी के लिए किसी चीज को मथने या पीसने की जरूरत होती है। हाथ से ये काम करने में बहुत देर लगती है। मिक्सी की सहायता से ये काम चंद मिनटों में हो जाता है।

ब्लेंडर

हैंड ब्लेंडर की सहायता से जूस, शेक आदि बनाये जाते है। ये मेंनुयल और इलेक्ट्रिक दोनों तरह के आते है।

आटा लगाने की मशीन

आजकल बाजार में अलग अलग कंपनियों की आटा गूँथने की मशीन आने लगी है। इसमें आटा, नमक और पानी डालकर हाथ से चलाने पर आटा गूंथ जाता है। हाथ से आटा लगाने की अपेक्षा इसमें कम मेहनत लगती है।