ध्यान में रखे ये कुकिंग टिप्स, बनाएँगे आपको मास्टर शेफ

सके लिए आपको स्वादिष्ट खाना बनाने के साथ ही कुछ अन्य चीजों की जानकारी होना भी जरूरी हैं जो आपको दूसरों से अलग बनाती हैं और इस क्षेत्र में एक्सपर्ट साबित करती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे कुकिंग टिप्स लेकर आए हैं जो आपको मास्टर शेफ बनाएँगे और भोजन को बेहतरीन बनाने में मदद करेंगे। तो आइये जानते हैं इन कुकिंग टिप्स के बारे में।

- तैयार इमली की चटनी में थोड़ा सा भुना हुआ जीरा, धनिया और लाल मिर्च पाउडर डालें, इससे स्वाद बढ़ जाएगा।

- अगर सब्जी में से जलने की बदबू आ रही है तो ब्रेड के कुछ टुकड़े डालकर ढक दें और कुछ देर बाद निकाल दें। आपकी सब्जी काफी हद तक ठीक हो जायेगी।

- अगर आप पनीर की सब्जी बना रहे हैं तो पनीर को तलने के बजाए इसे उबले पानी में थोड़ी देर के लिए डाल दें। पनीर सॉफ्ट और स्पंजी हो जाएगा।

- अगर अंडा टूट गया हो, तो पानी में 1 छोटा चम्मच विनेगर डालकर अंडा उबालें। ऐसा करने से इसका लिक्विड बाहर नहीं आएगा।

- अगर आप कटहल की सब्जी बना रहे हैं तो सब्जी तैयार हो जाने पर इसमें थोड़ा सा नींबू का रस डाल दें। स्वाद बढ़ जाएगा।

- सूजी के हलवे में थोड़ा सा बेसन मिलाएं, हलवा स्वादिष्ट बनेगा।

- दूध को उबालते समय इसमें थोड़ा सा इलायची पाउडर डाल दें, चाय हर बार बढ़िया बनेगी।

- खीर में गाढ़ापन बढ़ाना है तो खीर में नारियल का बुरादा डालें। स्वाद और गाढ़ापन दोनों बढ़ जाएंगे।

- लहसुन को छीलने में दिक्कत होती है तो इसे तवे पर हलका गरम कर, फिर ठंडा कर छीलें।

- कपड़े पर से पान के दाग हटाने के लिए गरम दूध में नींबू का रस डालकर रगड़ दें। दाग साफ हो जाएगा।