ये 5 नैचुरल तरीके रखेंगे गर्मियों में आपके घर को ठंडा, बच सकेंगे इलेक्ट्रिसिटी के महंगे बिल से

गर्मियों के दिनों की शुरुआत के साथ ही घरों में पंखे और AC भी शुरू हो जाते हैं जिसकी वजह से इलेक्ट्रिसिटी के महंगे बिल से आपकी मुलाकात होती हैं। ऐसे में महंगे बिल से बचाव और गर्मियों से छुटकारा पाने के लिए जरूरी है कि घर को ठंडा किया जाए। इसके लिए आप कुछ नैचुरल तरीको की मदद ले सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही नेचुरल उपाय बताने जा रहे है जिनकी मदद से घर को ठंडक पहुंचाई जा सकती हैं और गर्मियों से निजात पाई जा सकती हैं। तो आइये जानते है इन उपायों के बारे में।

पौधों से ठंडक

अपने घर के गार्डन या रूम के अंदर ठंडक देने वाले पौधे लगाएं। घर के मेन गेट और बरामदे के आस-पास पौधों को रखने से गर्मी का असर काफी हद तक कम किया जा सकता है। पौधों के कारण घर का तापमान 6-7 डिग्री तक कम ही रहता है, जोकि गर को ठंडा रखने के लिए काफी है।

हल्के रंग की बैड शीट

गर्मी के मौसम में हमेसा कॉटन की बैडशीट और पर्दों का इस्तेमाल करें। कॉटन फैब्रिक और लाइट कलर के पर्दे लगाने से घर में ठंड़क बनी रहती है।

इको फ्रेंडली घर

अगर आप नया घर बनवा रहे हैं तो पहले ही उसे इको फ्रैंडली बनवा लें। घर को बनवाने के लिए हमेशा रेनवॉटर हार्वेस्टिंग, सोलर वॉटर हीटिंग सिस्टम, सीवेज ट्रीटमेंट प्लान जैसी चीजों पर फोकस करें। इससे घर गर्मी के मौसम में ठंडा रहता है।

छत को ठंडा रखें

घर की छतों पर गहरा और डार्क रंग न करवाएं। क्योंकि वह जल्दी गर्म हो जाता है। घर को ठंडा रखने के लिए छतों पर सफेट पेंट या पीओपी करवाएं। स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन के अनुसार ऐसा करने से घर 70-80 प्रतिशत तक ठंडा रहता है। सफेद रंग रिफ्लेक्टर का काम करता है।

पानी का छिड़काव करें

अक्सर आप दिन के समय में खिड़की दरवाजे बंद करके रखते है और शाम के समय भी उसे खोलने की बजाए बंद ही रहने देते हैं। इसकी बजाए आप दरवाजे और खिड़कियां सुबह-शाम खोल दें। इसके अलावा घर की छत पर पानी का छिड़काव भी करें। यह तरीका आपके घर को नेचुरल ठंडा रखेगा।