क्या बालों पर लगाए कलर ने आपकी स्किन पर छोड़ दिया हैं निशान, इन तरीकों से हटाए इसे

बालों की सफेदी महिलाओं के लिए बड़ी चिंता बनती हैं जिसे दूर करने के लिए महिलाएं घर पर मेहंदी या कलर करना पसंद करती हैं ताकि सफ़ेद बालों को छुपाया जा सकें। लेकिन इस दौरान देखा जाता हैं कि कई बार ये कलर आपकी स्किन पर भी रंग छोड़ जाता हैं जिसकी वजह से बनने वाले निशान आपको दूसरों के सामने शर्मिंदा कर सकते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से स्किन पर कलर के इन निशानों को आसानी से हटाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

पेट्रोलियम जैली

तीसरा तरीका भी काफी कारगर है। इसके लिए आप पेट्रोलियम जैली लें अब आप इसे दाग वाली जगह पर लगा लें। 5 से 10 मिनट के लिए इसे लगा रहने दें। दिन में 2 बार ऐसा करें और आपको खुद ही इसका असर दिखेगा।

टूथपेस्ट से भी साफ होगा दाग

डाई और हेयर कलर का निशान आप टूथपेस्ट से भी साफ कर सकती हैं। इसके लिए आपको बस इतना करना है कि कोई भी टूथपेस्ट लें अब आप इसे उस जगह लगा लें जहां दाग पड़ा है। अब आप कुछ समय के लिए इसे छोड़ दें। कम से कम 5 से 10 मिनट के बाद आप वो जगह धो लें।

नेल पेंट रिमूवर

नेल पेंट रिमूवर से आप डाई का निशान मिटा सकती हैं। इसके लिए आपको करना बस इतना है कि एक कॉटन बॉल लेना है उस पर आप नेल पेंट रिमूवर लें और अब आप इसे दाग वाली जगह पर लगाएं।

मेकअप रिमूवर

मेकअप रिमूवर तो सबके पास होता ही है। आप इससे भी निशान हटा सकती हैं। इसके लिए आप मेकअप रिमूवर की कुछ बूंदे लें अब आप इसे दाग पर लगाएं और इससे दाग गायब हो जाएंगे।

बेबी ऑयल

दाग और निशान हटाने के लिए आप बेबी ऑयल का और ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। इसके लिए आपको करना बस इतना है कि कॉटन बॉल लें अब आप इसमें थोड़ा सा बेबी ऑयल कोई भी या फिर ऑलिव ऑयल लें अब आप इसे दाग पर लगाएं और इसके साथ 5 मिनट तक मसाज करें।