फूलों की मदद से बनाए रंगोली, सजेगा और महकेगा आपका घर

दिवाली के त्योहार पर घरों में कई चिजों की तैयारियां की जाती है, जिसमें से एक रंगूली भी होती हैं। घरों में रंग-बिरंगी रंगोली की मदद से सजावट की जाती हैं। लेकिन अगर आप चाहे तो फूलों से भी रंगोली बना सकते हैं, जिसके कई फायदे होते हैं। इससे आपके घर में सजावट तो होगी ही साथ में फूलों की खुशबू से पूरा घर महकता रहेगा। इसलिए आज हम आपके लिए फूलों की मदद से बनी रंगोली के कुछ बेहतरीन डिजाईन लेकर आए हैं, जिससे टिप्स लेकर आप भी अपने घर की शान में इजाफा कर सकती हैं।