कई आकर्षक चीजों के लिए जाना जाता हैं पंजाब, स्माइलिंग सोल ऑफ़ इंडिया

पंजाब को सिखों की नगरी भी कहा जाता है। पंजाब अपने दरियादिली, पहनावें व खान-पान के साथ-साथ टूरिस्ट प्लेस के लिए भी फेमस है। पांच नदियों की भूमि ’कहा जाता है। पांच नदियों की भूमि ’कहा जाता है। इसे पांच नदियों की भूमि ’कहा जाता है। पंजाब को को अपने खेतों की उपजाऊ भूमि की वजह से ‘स्माइलिंग सोल ऑफ़ इंडिया’ के नाम से जाना जाता है। यहां के लोगों को अपने धर्म और संस्कृति पर काफी गर्व होता है जिसकी खुशी आप उनके मुस्कुराते चेहरे पर देख सकते हैं। पंजाब में कई किले स्थित हैं जो भूमि के अतीत की कहानी बताते हैं। यहां के कुछ प्रमुख आकर्षणों में द गोल्डन टेम्पल, द वाघा बॉर्डर, जलियांवाला बाग, शीश महल शामिल हैं।

स्वर्ण मंदिर

स्वर्ण मंदिर प्रसिद्ध तीर्थस्थल है। पंजाब और भारत का सबसे प्रसिद्ध पर्यटन आकर्षण भी हैं। सिख धर्म के सबसे पुराने और पवित्र धर्मस्थल के प्रति दुनियाभर के सभी धर्मों को मानने वाले लाखों लोगों की आस्था जुड़ी है। यह मंदिर चारों ओर से अमृत सरोवर से घिरा है। मंदिर के गुंबद पर सोने का आवरण है, जो गर्मियों में चमचमाते सूर्य की धूप से चमक उठता है। इसी वजह से इस मंदिर को गोल्डन टेंपल या स्वर्ण मंदिर कहा जाता है।

पंजाब की जलवायु, भूगोल और वन्यवजीव

पंजाब की मिट्टी, उपजाऊ जलोढ़ है और सिंचाई नहरों के द्वारा अच्छीग तरह से समर्थित है। हालांकि, इस राज्यय के पूर्वोत्तिर भाग में, हिमालय की तलहटी और दक्षिण भाग में थार रेगिस्तामन बना हुआ है। पंजाब में हर मौसम चर्म सीमा पर रहता है, यहां भयंकर गर्मियां होती है और कड़ाके की सर्दियां होती है। मानसून के दौरान यहां भारी वर्षा भी होती है। पंजाब में प्राकृतिक वन का अभाव है। कुछ फल जैसे - संतरे, अनार, सेब, आडू, अंजीर, शहतूत, श्रीफल, खुबानी, बादाम और बेर यहां पैदा किए जाते है। यहां की जमीन, घास, झाडी और श्रब से भरी रहती है। पंजाब का इंफ्रास्ट्रंक्चैर, भारत में सबसे अच्छाा माना जाता है। इसे भारत का अन्न भंडार भी कहा जाता है जहां चावल, गन्ना और अन्या सब्जियों की पैदावार बहुतायत में होती है।

चंडीगढ़

पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ सबसे फेमस पर्यटन स्थल में से एक है। यहां घूमने के लिए अवकाश घाटी, रोज गार्डन, फन सिटी और रॉक गार्डेन जैसी बहुत-सी जगहें हैं। इसके अलावा आप यहां सुखना लेक में बोटिंग का मजा भी ले सकते हैं।

आनंदपुर साहिब


सिख योद्धा समूह के जन्मस्थान होने के नाते, खालसा, आनंदपुर साहिब सिखों के लिए एक अन्य सम्मानित तीर्थस्थल है। यह शहर अमृतसर से 193 किमी दूर स्थित है और यहां पर्यटकों के देखने के लिए खूबसूरत पर्यटक आकर्षण भी हैं। विरासत-ए-खालसा यहां का मुख्य आकर्षण है जोकि एक संग्रहालय है, जिसमें सिख विरासत के बारे में जानकारी, प्रदर्शनियों और आदि का संग्रह है। यह एक तरह का संग्रहालय है जो आधुनिक कला को अतीत की विरासत के साथ जोड़ता है।

पंजाब के लोग और संस्कृाति

पंजाब पर्यटन, पंजाबी संस्कृति और परंपरा को नजदीक से देखने का अवसर प्रदान करता है। यहां रहने वाले ज्या।दातर लोग सिक्ख, है। यहां के अमृतसर में स्व र्ण मंदिर स्थित है जो सिक्खोंर का प्रमुख धार्मिक स्थाल है। पंजाब के हर गांव में गुरूद्वारा होता है। यहां का दूसरा सबसे प्रमुख धर्म हिंदू है। पंजाबी यहां की आधिकारिक भाषा है। यहां के लोग बहुत खुश रहते है, वह मस्तं रहने में विश्वामस रखते है और विभिन्न् सांस्कृातिक कार्यक्रमों में भाग लेकर जीवन का आनंद उठाते है। कई प्रकार के भोजन के साथ नाच गाने का शौक पंजाबियों को अलग बना देता है। पंजाब के मुख्या त्यौ।हार, लोहड़ी, बंसत, वैसाखी, और तीज है। पंजाब का मुख्य। नृत्या भांगडा है। पहले इसे फसल कटने के दौरान ही किया जाता था लेकिन इसके विशेष ढंग के कारण इसे वैश्विक स्तकर पर पहचान मिल गई। पंजाब का एक और पहलू है जहां का इतिहास लोकगीतों में सुनाई देता है।