जले हुए बर्तन बढ़ा रहे हैं आपकी परेशानी, इन आसान तरीकों से करें इनकी सफाई

एक महिला अपने परिवार के लिए क्या कुछ नहीं करती हैं। दिनभर रसोई में काम करते हुए परिवार का ध्यान रखना उनको थका देता हैं। ऊपर से भोजन बनाते समय जले हुए बर्तन उनके लिए और परेशानी का कारण बनते हैं। अक्सर भोजन बनाते समय बर्तनों के जलने से उनकी चमक खो जाती हैं और इससे किचन की खूबसूरती में दाग लग जाते हैं। इन बर्तनों को साफ़ करना कोई आसान काम नहीं होता हैं। लेकिन आज हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जो आपके जले हुए बर्तनों को चमकदार बनाए रखने में मदद करेंगे। तो आइये जानते हैं इन टिप्स को।

* बेकिंग सोडा

जले हुए बर्तनों पर बेकिंग सोडा डालने के बाद उसके उपर नींबू का रस डालें। इसके बाद इस पर गर्म पानी डालकर स्टील स्क्रबर से रगड़ें। इससे जले हुए बर्तन फिर से चमकदार हो जाएंगे।

* नींबू का रस

1 कच्चे नींबू के रस को जले हुए बर्तन पर डालने के बाद गर्म पानी डाल दें। इसके बाद इसे रगड़ कर साफ करें। इससे जले हुए निशान आसानी से साफ हो जाएंगे।

* नमक

जले हुए बर्तन में नमक और पानी डालकर अच्छी तरह उबाल लें। इसके बाद इसे स्क्रबर से रगड़ कर साफ करें। ऐसा करने से दाग निकल जाएंगे।

* टमाटर का रस

टमाटर के रस और पानी को जले हुए बर्तन में डालकर कम से कम 5 मिनट तक उबाल लें। इसके बाद इसे रगड़ कर साफ कर लें। निशान निकल जाएंगे।

* प्याज

प्याज को काटकर उन्हें जले हुए बर्तन में पानी के साथ डाल कर उबाल लें। कुछ ही देर बाद बर्तन के जले हुए निशान उपर की ओर तैरने लगेंगे। जले हुए दाग निकालने का यह सबसे आसान तरीका है।

* साफ्ट ड्रिंक

एल्यूमीनियम बर्तन में से जले के दाग निकालने के लिए उसमें साफ्ट ड्रिंक डालकर हल्की आंच पर गर्म करें। इससे दाग सॉफ्ट हो जाएगा। इसके बाद स्क्रबर से जले के निशान को साफ कर लें।

* वाइन

पुरानी से पुरानी वाइन को जले हुए बर्तन पर डालकर स्क्रबर से रगड़ लें। इससे जिद्दी से जिद्दी दाग साफ हो जाते है।