अपने फ्रिज में सामान को इस तरह रखे व्यवस्थित मिलेगी भरपूर जगह

अगर आपका फ्रीज तरीके से जमा हो तो किचन में काम करना काफी आसान हो जाता है। आखिरकार फ्रिज में आपके खाने का सामान जो रखा रहता है। तो फ्रिज को कैसे नजरअंदाज किया जा सकता है। जानते हैं फ्रीज को व्यवस्थित रखने के लिए आप क्या कर सकते हैं। फ्रिज को किचन में सबसे ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है। अगर बचा हुआ भोजन,मसाले या सब्जियां बेतरतीब हो जायें तो बहुत मुश्किल आती हैं। इससे फ्रिज में गंध भर जाती है सो अलग। वहीं दूध जैसे तरल पदार्थ फ्रिज में गिरकर चिपचिपा कर देते हैं। छोटे फ्रिज में तो और भी ज्यादा दिक्कत होती है। लेकिन कुछ तरीकों से इन्हें व्सवस्थित कर काम आसान किया जा सकता है।

डॉर डिवाइडर

डॉर डिवाईडर से फ्रिज को कई हिस्सों में बांटा जा सकता है। इनमें स्लाइडर बॉक्स या डिब्बे दोनो रख सकते हैं। इनमें कटी हुई सब्जियां सॉस की बोतल या अन्य सामान भर सकते हैं। इससे सामान व्यवस्थित रहेंगे और मिलेंगे भी नहीं। अगर फ्रिज बडा है तो आप स्लाइडर डॉर डिवाइडर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

शैल्फ पर मेट लगा दें

दूध, दही, छाछ जैसी चीजें शैल्फ पर गिर जाती हैं। यदि इन्हें रोज साफ न किया जाये तो ये दाग बहुत मुश्किल से साफ होते हैं। ऐसे में शैल्फ को मैट से कवर किया जा सकता है। इससे सामान के भी खिसकने का डर नहीं रहेगा।

सामान पर लैबल लगा दें

चीज,सॉस, जैम आदि समय के साथ खतम हो जाते हैं।लेकिन मैदा,आटा,मीठा सोडा जैसे सामान लंबे समय तक इस्तेमाल कि ये जाते हैं। इन पर नाम की पर्ची या लेबल लगाकर रखें। खासतौर पर जब इन्हें किसी डिब्बे या जार में रख रहे हों।

सब्जियाँ रखें जिपर में

अदरक मटर,सब्जियां या हर्ब्स आदि स्टोर करने वाले पाउच में रखें। इसके अलावा कटी हुई सब्जियों को भी इसमें रखा जा सकता है। इन पाउच को क्लिपर की सहायता से सील कर सकते हैं।