इन उपायों की मदद से मच्छरों से पाएं निजात, बचे रहेंगे बिमारियों से

गर्मियों के दिनों की शुरुआत के साथ ही घरों में मच्छर पनपने लगते है और यह बड़ी समस्या के तौर पर उभरते हैं। जी हाँ, घर में मच्छर होने से ये बिमारियों का कारण बनने लगते है। ऐसे में इनसे जल्द छुटकारा पाना बहुत जरूरी हो जाता हैं। इसके लिए लोग बाजार में उपस्थित कई खर्चीले तरीके अपनाते है जबकि आप घर पर उपस्थित कुछ सामानों की मदद से भी इन मच्छरों से छुटकारा पा सकते है। तो आइये जानते है मच्छरों से निजात पाने के इन बेहतरीन तरीकों के बारे में।

* तिल का तेल

तिल के तेल काफी आसानी से मच्छर के काटने से बचाता है। मोमबत्ती में इसके एक्सट्रैक्ट को डालें और आप मच्छरमुक्त रहें। इससे मच्छर आपके आस-पास भी नजर नहीं आएगा।

* लैवेंडर

लैवेंडर खुशबूदार होने के साथ खतनाक मच्छरों से बचाने का सबस अच्छा तरीका है। लैवेंडर फूल की खुशबू से मच्छर भागते है। आप चाहे तो लैवेंडर तेल को कमरे में प्राकृतिक फ्रेशनर के रूप में छिडे। इससे मच्छर भी दूर भाग जाएगे। आप चाहे तो क्रीम में यह तेल मिक्स करके अपनी त्वचा पर भी लगा सकते है।

* नीम का तेल

नीम के तेल को मच्छर नाशक भी कहा जा सकता है। शोध के अनुसार, 1:1 अनुपात नारियल तेल और नीम के तेल से बना मिश्रण त्वचा पर लगाने से मच्छर आपके आस-पास भी नहीं फटकेंगे। यह नुस्खा कम से कम 8 घंटे तक अपना असर दिखाएगा।

* नीलगिरी और नींबू तेल

नींबू के तेल में नीलगिरी तेल मिलाकर मिश्रण तैयार करे। इसे त्वचा पर लगाने से मच्छर आपसे दूर रहेगे। इस तेल में एंटीसेप्टिक और कीट विकर्षक गुण होते हैं, जो शरीर में गंध पैदा करते है और मच्छर उससे दूर भागते है।

* टी ट्री ऑयल

यह तेल त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद होने के साथ मच्छरों को दूर भगाने के लिए भी काफी कारगर साबित होता है। अपने गंध, कवक रोधी और जीवाणुरोधी गुणों की वजह से यह मच्छरों के काटने से बचाता है, उन्हें दूर भगाने में मदद करता हैं।