देना चाहते हैं अपने किचन को नया लुक, यहां से ले इसके आइडियाज

हर महिला के लिए किचन बहुत ख़ास जगह होती है ऐसे में वह उसे साफ सुथरा रखना और खूबसूरत बनाने की हर कोशिश करती है। अगर आप भी नए साल में अपने किचन को नया लुक देना चाहती है तो किचन शेल्फ से शुरुआत कर सकती हैं। किचन की शेल्फ को नया स्टाइल देकर आप अपने किचन को नया रूप दे सकती हैं आइए जानते हैं किन तरीकों से आप अपने किचन शेल्फ को स्टाइल दे सकती हैं।

शेल्फ राइजर

शेल्फ राइज़र की मदद से आप अपने किचन में जगह बढ़ा सकती हैं अगर आपके किचन की ऊंचाई सही है तो आप ज्यादा शेल्फ लगा सकती है और रखने की जगह बढ़ा सकती हैं

ओपन शेल्फ

आप अपने किचन केबिनेट्स को हटाकर उनकी जगह इनका इस्तेमाल कर सकती हैं। ओपन शेल्फ आजकल में ट्रेंड में है। इन सब से आपका किचन बहुत बेहतर लगता है और आप अपनी पसंदीदा चीजों को डिस्प्ले में लगा सकती हैं।

हुक्स

जब आप अपने किचन में ओपन शेल्फ लगाए, तब उन पर हुक्स लगवाना ना भूलें। इन हुक्स पर आप कॉफी मग्स आदि लटका सकती हैं। इससे उन्हें रखने की जगह बचाकर वहां कुछ और रख सकती हैं।

मोनोक्रोमेटिक बनाएं

अपने किचन के ओपन शेल्फ के लिए मोनोक्रोमेटिक कलर स्कीम ही चुने। आप इनके लिए अलग टेक्सचर का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।

प्लेट रैक

आप अपने किचन में प्लेट रैक भी लगवा सकते हैं इनमें आपको बर्तन रखने में आसानी होगी और किचन साफ सुथरा भी दिखेगा।