आकर्षक स्लाइडर और पार्टीशन की मदद से दें घर को नया लुक, मिलेगा नयापन

इन दिनों घरों में स्लाइडिंग डोर काफी चलन में हैं। घर की अलमारी से लेकर बालकनी के दरवाजे तक इनका यूज़ किया जा रहा है। ये दरवाजे एक के ऊपर एक खुलते हैं। कमरे में मौजूद जगह और जरूरत के अनुसार एक या दो हिस्सों वाले स्लाइडिंग दरवाजें लगवाएं जा सकते हैं। आइए जानें आकर्षक स्लाइडर और पार्टीशन से घर को कैसे दें नया लुक-

बार्न स्लाइडर से रेट्रो लुक

अगर आप अपने कमरे को देसी अंदाज देना चाहते हैं तो अलमारी या कमरे के दरवाजों पर बार्न स्लाइडर लगा सकते हैं। वहीं अगर घर में दीवार से जुड़ी अलमारी है तो इसमे भी आप स्लाइडिंग दरवाजा लगाकर स्टाइल दे सकते हैं। अलमारी या दरवाजे के ऊपर एक रॉड लगाकर इस पर बार्न दरवाजें लगा सकते हैं।

चॉक बोर्ड वाला स्लाइडर

इस स्लाइडर को आप बच्चों के कमरे के लिए चुन सकते हैं। अलमारी के स्लाइड डोर चॉक बोड से बने होते हैं। बच्चे जब चाहें इस पर पढ़ाई या चित्र बना सकते हैं।

पार्टीशन वॉल

आप अपने घर को स्लाइडिंग पार्टीशन वाॅल से भी सजा सकते हैं। इन दिनों कई नई डिजाइन के स्लाइडर या पार्टीशन मौजूद हैं। इनमें वुड ग्रेन वाॅल, मैटल से बना पार्टीशन या रैक समेत पार्टीशन वाॅल शामिल हैं। इन रैक्स में किताबें या कोई सजावट का सामान रखा जा सकता है।

स्ट्रेकर डोर

स्ट्रेकर डोर से भी आप अपने घर को नया लुक दे सकते हैं। स्ट्रेकर डोर में तीन से ज्यादा दरवाजे होते हैं। इसके अलावा पॉकेट डोर सिस्टम भी लगवा सकते हैं। जब इस स्लाइडर को खोलते हैं तो ये दरवाजे दीवार