Diwali 2019: इन टिप्स की मदद से पुराने फर्नीचर को दे नई जान, त्यौंहार पर मिलेगा नया लुक

दिवाली का त्यौंहार आने को हैं और घरों में सफाई का दौर जारी हैं। ऐसे में सभी अपने घरो से व्यर्थ का सामान हटाना पांड करते हैं। अक्सर देखा जाता हैं की लोग अपने पुर्राने फर्नीचर के भद्दा दिखने की वजह से उसे हटाकर नया फर्नीचर लाना पसंद करते हैं। लेकिन अगर आप अपना खर्चा बचाना चाहते है तो कुछ टिप्स की मदद से पुराने फर्नीचर को ही नया लुक दे सकते हैं। आज हम आपको इसी के कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते है इन टिप्स के बारे में।

कॉफ़ी से खरोच दूर करें

आपके पुराने लकड़ी के फर्नीचर पर खरोचें आ जाती हैं। इस प्रकार के पुराने फर्नीचर को नया कैसे बनायें? गहरे रंग के लकड़ी के फर्नीचर के लिए खरोचों पर पिसी हुई कॉफ़ी लगायें। 10 मिनिट तक इंतज़ार करें। फिर नरम और सूखे कपड़े से पोंछ दें। हलके रंग के फर्नीचर के लिए पिसी हुई अखरोट के चूर्ण का उपयोग करें।

पेंट से नया लुक

यह फर्नीचर को अनोखा लुक देने का एक प्रभावी तरीका है। आप अपनी कुर्सियों और टेबल को भूरे रंग या उसके विभिन्न शेड्स से पेंट करके उसे पारंपरिक लुक दे सकते हैं। नए रंग मौसम के प्रभाव से आपके फर्नीचर की रक्षा करते हैं।

विनेगर से दाग धब्बे दूर करें

आप जानते हैं कि लकड़ी से चाय और कॉफ़ी के धब्बों को दूर करना कितना कठिन होता है। कैनोला ऑइल और विनेगर से ये दाग आसानी से साफ़ हो जाते हैं। एक चौथाई तेल में तीन चौथाई विनेगर मिलाएं। कॉटन के कपड़े (सूती कपड़े) की सहायता से इस घोल को फर्नीचर पर लगायें। आप कुछ ही मिनिटों में बदलाव देखेंगे।

नेलपैंट से दूर करें दरारें

यदि आपके फर्नीचर के वार्निश पर दरारें आ गयी हैं तो कोई भी चीज़ इसे नया नहीं बना सकती। इसका हल क्या है? नेल पॉलिश की सहायता से वार्निश को ठीक करें। इसे दरार वाले स्थान पर लगायें और 10 मिनिट तक इंतज़ार करें। जब यह सूख जाए तो इसे चिकना बनाने के लिए सैंडपेपर से घिसें।

ब्लीच का उपयोग

आपके पास गार्दन में बैठने के लिए प्लास्टिक की सुन्दर कुर्सियां हैं परन्तु आप ये नहीं जानते कि इन्हें ख़राब होने से किस प्रकार बचाया जा सकता है। इन्हें फेंकने से पहले यह उपाय अपनायें। एक बाल्टी गर्म पानी लें। इसमें एक चौथाई कप ब्लीचिंग पाउडर मिलाएं। इससे कुर्सी को घिसें तथा सूखे कपड़े से पोंछ दें। आपको तुरंत ही मेजिक दिखेगा।