बर्तनों में अंडे की बदबू से हो रहे है परेशान, आजमाए ये बेहतरीन उपाय

कई घरों में अंडे को भोजन के रूप में बहुत काम में लिया जाता हैं, जो स्वाद और सेहत के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण हैं। लेकिन अक्सर देखा गया है कि घर की महिलाऐं इस बात से परेशान रहती है कि बर्तनों से अंडे की बदबू नहीं जा रही है जिसकी वजह से उन्हें इसकी सफाई में बहुत मेहनत करनी पड़ती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ बेहतरीन घरेलू उपाय लेकर आए है जिनकी मदद से आपको इस समस्या से छुटकारा मिलेगा और अंडे की बदबू फटाफट छूमंतर हो जाएगी। तो आइये जानते है इन उपायों के बारे में।

बेसन

जब आप अंडा खा लेते हैं तो बर्तन पर अंडा अपना गंध छोड़ देता है। तो ऐसे में आप क्या करें? चिंता की कोई बात नहीं है। थोड़ा सा बेसन लेकर इसे बर्तन पर रगड़ें। इसे थोड़ी देर के लिए ऐसे ही रहने दें। बाद में पूरे बर्तन को अच्छे से धो लें। अंडे की महक छू मंतर हो जाएगी। नींबू कर रस अंडा पकाने के बाद बर्तन से उसकी महक आती है।

नींबू का रस

इस महक को दूर करने में काफी कारगर होता है। आप बर्तन को धोने के लिए शुद्ध नींबू के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप सीधे नींबू का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं तो आप एक कपड़े को नींबू के रस में डुबाकर बर्तन को साफ करें। थोड़ी देर बाद इसे धो लें। अंडे का महक खत्म हो जाएगा। एक और तरीका यह है कि आप ऐसे लिक्विड सोप खरीदें जिसमें नींबू का रस पाया जाता हो। यह बर्तन से अंडे के गंध को दूर करने में काफी कारगर होता है।

सिरके का स्प्रे

प्लास्टिक के बर्तन पर अंडे का गंध ज्यादा समय तक बरकरार रहता है। आप कभी नहीं चाहेंगे कि यह महक पूरे घर में फैले। ऐसे में आप इन प्लास्टिक के बर्तन को सिरके के स्प्रे से धो सकते हैं। बर्तन पर सिरका छिड़क कर कुछ देर के लिए छोड़ दें। बाद में इसे साबुन से धो लें। अंडे का गंध पूरी तरह से खत्म हो जाएगा।

सिरके का ट्रीटमेंट

अगर आप रसोई के बर्तन से अंडे के गंध को हटाने के बारे में सोच रहे हैं तो पहले बर्तन को सामान्य साबुन से धो लें। इसके बाद बर्तन में एक चम्मच सिरका डाल कर छोड़ दें। बाद में इसे पानी से धो लें। अंडे का गंध बर्तन से पूरी तरह से चला जाएगा।

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कुछ ऐसे भीषण गंध को दूर करने में किया जाता है जो नाकों में झुरझुरी पैदा करता है। अपने द्वारा तैयार बेकिंग सोडा के घोल में अंडा बनाने में इस्तेमाल किए गए बर्तन को डुबा दें। इसे कुछ देर ऐसे ही रहने दें और फिर सामान्य साबुन से धो लें। बर्तन से अंडे का गंध पूरी तरह से दूर हो जाएगा।