इस तरह करें अपने पालतू जानवर की देखभाल, मिलेगी उसे गर्मियों में राहत

वर्तमान समय में देखा जाता है कि अधिकतर घरों में पालतू जानवर के रूप में डॉग को पाला जाता हैं। घरो में लोग अपने पालतू जानवरों को घर के सदस्य की तरह ही रखते हैं और उसका ख्याल रखते हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि जिस तरह गर्मियाँ आते ही आपको अपने स्वास्थ्य का ज्यादा ध्यान रखना पड़ता है, उसी तरह जानवरों की देखभाल में भी बदलाव की जरूरत होती हैं। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे है जिनकी मदद से आपके पालतू जानवर को गर्मियों में राहत मिलेगी। तो आइये जानते है इन टिप्स के बारे में।

पर्याप्त पानी दें

अपने डॉग को गर्मियों के दिनों में पर्याप्त मात्रा में पानी पिलाएं। आप चाहें तो हल्का ठंडा पानी सामान्य ताप पर रखने के बाद उसे दे सकते हैं। इससे उसका शरीर डिहाईड्रेट नहीं होगा।

सनस्क्रीन लगाना

जितना असर आपके शरीर पर यूवी रे का पड़ता है उतना ही कुत्तों के शरीर पर होता है। ऐसे में आप डॉग को सुरक्षित रखने के लिए सनस्क्रीन अवश्य लगाएं। अगर उनके फर बहुत ज्यादा है तो चिंता की बात नहीं है। लेकिन स्कीनी डॉग होने पर सनस्क्रीन लगाना जरूरी हो जाता है।

वॉक पर जाएं

गर्मियों के मौसम में अपने डॉग को अपने साथ सुबह या शाम को वॉक पर जरूर ले जाएं। लेकिन धूप निकलने से पहले या धूप जाने के बाद ही ऐसा करें।

उसे ठंडी चीजें दें

अपने डॉग को आप ठंडी चीजों के सम्पर्क में रखें। उसके शरीर को कपड़े से कवर करें और उस पर चाहें तो आइस वॉटर छिड़क दें। इससे उसे गर्मी से राहत मिलेगी।

ध्यान दें

गर्मी के दिनों में अपने डॉग का ख़ास ख्याल रखें कि वो क्या़ हरकतें कर रहा है। उसका जोर-जोर से हांफना, लार निकालना और परेशान होना दर्शाता है कि उसके शरीर में पानी की कमी हो गई है।