प्लास्टिक के बर्तनों पर लगे दाग हटाना बहुत मुश्किल, इसे आसान बनाने के लिए आजमाए ये तरीके

घरों में सभी तरह के बर्तनों का इस्तेमाल किया जाता है जिसमें से प्लास्टिक के बर्तन भी शामिल हैं। लेकिन अक्सर देखा गया है कि लोग प्लास्टिक के बर्तनों का इस्तेमाल करने से कतराते हैं क्योंकि प्लास्टिक के बर्तनों से तेल के दाग हटने का नाम ही नहीं लेते हैं और इनकी सफाई में बहुत मेहनत लगती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ बेहतरीन तरीके लेकर आए हैं जो आपके इस मुश्किल काम को आसान बनाने में आपकी मदद करेंगे। तो आइये जानते है इन उपायों के बारे में।

* लिक्विड क्लोरीन ब्लीच

ब्लीच कपड़ों के साथ-साथ बर्तनों के दाग भी छुड़ाने में मददगार है। लिक्विड क्लोरीन ब्लीच की मदद से प्लास्टिक के बर्तनों को धोएं। इससे दाग आसानी से छुट जाएंगे और उनकी गंध भी गायब हो जाएंगी।

* बेकिंग सोडा

प्लास्टिक के बर्तनों को चमकाने और महकाने के लिए बेकिंग सोडा इस्तेमाल करें। एक बाल्टी में गर्म पानी लेकर उसमें 3 चम्मच बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। अब बर्तनों को इस पानी में आधे घंटे के लिए डूबों दें। बाद में स्क्रब से रगड़कर उन्हें साफ करें।

* सिरका


जिद्दी दाग हटाने के लिए सिरका भी काफी फायदेमंद साबित होता है। पानी में सिरका मिलाकर उसमें प्लास्टिक के बर्तनों को कुछ देर डालकर रख दें। अब बाद में स्क्रब से रगड़कर साफ करें। इससे बर्तनों से बदबू भी चली जाएंगी और वह चमक भी जाएंगे।

* कॉफी

प्लास्टिक के बर्तनों को चमकाने और उनकी बदबू से राहत पाने के लिए कॉफी भी इस्तेमाल की जा सकती है। कॉफी पाउडर को बर्तनों में डालकर कुछ देर के लिए रख दें। इसके बाद बर्तनों को रगड़े और धो लें।