Diwali 2021 : करने जा रहे हैं बाथरूम के लिए शॉवर कर्टेन की खरीदी, रखें इन टिप्स का ध्यान

दिवाली का त्यौहार आते ही घर की साफ-सफाई करते हुए लोग घर का आकर्षण बढ़ाने का भी काम करते हैं। घर का आकर्षण बढ़ाने के लिए इसकी सजावट पर काम किया जाता हैं। ऐसे में बाथरूम की सजावट का भी ध्यान रखा जाता हैं और कई चीजों की खरीददारी करते हुए बाथरूम को डेकोरेट किया जाता हैं। ऐसे में शॉवर कर्टेन की खरीदी भी होती हैं। अगर आप पहली बार शॉवर कर्टेन खरीदने का मन बना रही हैं तो ऐसे में तो यह और भी अधिक कंफ्यूजिंग हो सकता है। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको शॉवर कर्टेन की खरीदी से जुड़े टिप्स बताने जा रहे हैं जो आपके बाथरूम के लुक को अट्रैक्टिव बनाते हैं। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में।

साइज करता है मैटर

जब शॉवर कर्टेन को खरीदने की बात होती है तो सबसे पहला और जरूरी स्टेप है कि आप इसे साइज पर ध्यान दें। यह काफी हद तक आपकी पसंद पर भी निर्भर करता है। मसलन, आप फ्लोर लेवल शॉवर कर्टेन खरीदना चाहती हैं या फिर फ्लोर से थोड़ा उपर कर्टेन लेना चाहती हैं। उसके आधार पर शॉवर कर्टेन के साइज को सलेक्ट करें। वैसे शॉवर कर्टेन का स्टैंडर्ड साइज 72 x 72 होता है। लेकिन आप अपने बाथरूम के साइज के अनुसार इसे कस्टम करवा सकती हैं।

फैब्रिक पर करें फोकस


चूंकि इन दिनों मार्केट में शॉवर कर्टेन का एक वाइड रेंज मौजूद है, इसलिए आपको फैब्रिक पर भी पूरा ध्यान देना चाहिए। शॉवर कर्टेन आमतौर पर पॉलिएस्टर, माइक्रोफाइबर या कॉटन ब्लेंड में आते हैं। शॉवर कर्टेन का फैब्रिक आपके बाथरूम के समग्र डिजाइन पर बड़ा प्रभाव पड़ता है। हालांकि, शॉवर कर्टेन में आपके लिए सबसे आम फैब्रिक विनाइल या कॉटन हैं। अगर आप अपने बाथरूम को एक एलीगेंट तरीके से डेकोरेट करना चाहती हैं तो ऐसे में कॉटन फैब्रिक के शॉवर कर्टेन को सलेक्ट किया जा सकता है। वहीं अगर आप लो-कोस्ट व आसानी से मेटेंन किए जाने वाले शॉवर कर्टेन चुनना चाहती हैं तो ऐसे में आप विनाइल शॉवर कर्टेन को सलेक्ट कर सकती हैं।

सॉलिड हो या प्रिंट्स

शावर कर्टेन आमतौर पर सॉलिड या फिर पैटर्न लुक में आते हैं और आप उन्हें अपने बाथरूम के डेकोर के अनुसार चुन सकती हैं। सटल लुक के लिए आप एक सॉलिड शॉवर कर्टेन चुन सकती हैं। वहीं, अगर आप चाहती हैं कि आपका शॉवर कर्टेन बाथरूम डेकोर का फोकस प्वाइंटबने, तो ऐसे में आप पैटर्न वाले डिज़ाइन के साथ जाएं। वहीं, जब इसके प्रिंट की बात आती है, तो आप सुनिश्चित करें कि वह आपके घर के अन्य सजावट के साथ अच्छी तरह क्लब करें।

रिंग्स भी हो खास


शावर कर्टेन को आमतौर पर रिंगों के माध्यम से लटकाया जाता है और यह आपके शावर कर्टेन में “बटन होल“ से फिसलती हैं। ऐसे में अगर आप अपने बाथरूम को एक यूनिक लुक देना चाहती हैं तो ऐसे में आप अपने बाथरूम की थीम या सजावट से मिलती हुई रिंग्स को सलेक्ट कर सकती हैं। इससे आपका शॉवर कर्टेन और भी अधिक खूबसूरत लगेंगे।