दीवाली विशेष - दीवाली पर इस तरह सजाये घर अपने बजट में

दीवाली को कुछ ही दिन बाकी हैं। पूरे देश में उत्साह का माहौल है। दीपावली रोशनी और खुशियो का त्योहार है, जिसमे हम सभी अपने-अपने घरो की साफ़ सफाई करते है और उन्हें अच्छे से सजाते है। सारी सजावट के बाद भी हर किसी को लगता है की कही कुछ छूट गया जिससे घर को और अच्छा सजाया जा सकता था। पर इस दीवाली ऐसा न हो इसलिए हम आपके लिए कुछ टिप्स लाये है, जिसका इस्तेमाल आप घर की सजावट में कर सकती है।

# इस बार क्रिस्टल रंगोली से सजाएं प्रवेश द्वार

दीपावली पर रंगोली तो बनती ही है। हर बार फूलों या रंगों की रंगोली से अगर बोर हो चुके हैं तो इस बार क्रिस्टल और बीड्स की रंगोली बना कर देखें। ये बिल्कुल अलग दिखेगी। मार्केट में रेडीमेड रंगोलियां भी उपलब्ध हैं। वैसे, चाहें तो घर पर खुद भी बना सकते हैं। इसमें दीपक और गणेश जी की मूर्ति सजा सकते हैं।

# पूजा की थाली

दिवाली के दिन पूजा की थाली का एक अलग ही महत्व होता है। दिवाली के दिन को खास बनाने के लिए आप अपने पूजा घर को सजाएं, उसमें रखी मूर्तियों को सजाएं। उन्हें रंग बिरंगे कपडे पहनाएं, उनका श्रृंगार करें। और अन्त में आरती की थाली को रंग-बिरंगे कपड़ों, सितारों और पेंट आदि से सजाना ना भूलें, इससे भी आपकी दिवाली की पूजा का एक अलग ही महत्व होता हैं।

# होममेड कैंडल्स

दिवाली रोशनी का त्योहार है। यदि आप अपने घर को कैंडल्स से सजाना चाहते हैं तो इन्हें खरीदने के बजाय होममेड (घर में बनी हुई) कैंडल्स का उपयोग करें। आप नमक के आटे, अंडे के छिलके आदि की सहायता से होममेड कैंडल्स बना सकती हैं।

# रंग-बिरंगे दिए

दिवाली में घर की रौनक को बढ़ाने में दिए बहुत मदद करते हैं और रंग-बिरंगे दिए देखने में बहुत ही खूबसूरत लगते हैं। जब इन्हें घर के हर कोने में और हर जगह रखकर इन्हें जलाया जाता हैं तो ये और भी अच्छे लगते हैं। इन्हें सजाने के लिये आप अपनी कला कर इस्तमाल कर सकती हैं, जैसे की दियो पर रंग बिरंगे कलर करके आप उन्हें फूलो से सजाये व् उन्हें जलाएं। वह दिवाली के अवसर पर बहुत ही सुंदर व् आकर्षित लगते हैं।

# पॉटपौर्री


अपने घर में पॉटपोर्री के छोटे छोटे कटोरे रखें और इनकी सुगंध आपको मूड को निश्चित ही अच्छा बना देगी ताकि आप त्योहार का पूरा आनंद उठा सकें। आप इन्हें बाज़ार से खरीद सकते हैं या आप इसे घर पर भी बना सकते हैं। यह आपकी इच्छा पर निर्भर है।