रेम्बो थीम की मदद से अपने घर को दे नया लुक

घर को चार चाँद लगाने के लिए लोग क्या नही करते है। इसके लिए न जाने कैसे कैसे आईडिया को मन में लाते है लेकिन इन सब में पैसे बहुत खर्च होता है। वैसे तो घर सजाने के लिए बहुत थीम है, जिनका उपयोग कर घर को नया लुक दिया जा सकता है। उन्ही थीम्स में से है रेनबो थीम जो की आजकल बहुत चल रही है जिससे घर का हर कोना बहुत शानदार नजर आता है। तो आइये जानते है रेनबो थीम के बारे में...

* रेनबो थीम सात अलग अलग रंगो से बनी थीम है जिसे इन्द्रधनुष भी कहा जाता है, इस थीम से घर को नया और एक अलग ही लुक मिला है जो बहुत ही आकर्षक होता है।

* सात आसमानी रंग, इंद्रधनुष की रंग-बिरंगी तरंगों से सजा काफी खूबसूरत दृश्य लगता है, वहीं आप अपने घर को रैम्बो डैकोरेशन आइडिया के जरिए कलरफुल लुक दे सकते है, जिससे घर खिला-खिला नजर आएगा।

* इन दिनों वॉल डैकोरेशन को काफी तवज्जो दी जा रही है, जो पूर घर के लुक को बदलकर रख देते है। रैम्बो थीम से अपने घर की दीवारों को खूबसूरत लुक दिया जा सकता है।

* कारपेट या मेट के लिए भी रेनबो थीम का उपयोग किया जा सकता है। इनको बेडरूम या लिविंग रूम में लगाया जा सकता है जिससे कमरे को भी नया लुक मिलेगा।

* घर की लाइटिंग में भी रेनबो थीम का प्रयोग किया जा सकता है। इससे लिविंग एरिया बहुत ही शानदार नजर आएगा।

* किताबो की शेल्फ में भी रेनबो थीम का प्रयोग किया जा सकता है। इसके लिए किताबो के शेल्फ में किताबो को रेनबो थीम के अनुरूप में ही लगाये।जिस तरह आसमान में रंग एक के बाद एक रंग छोड़ते है उसी अनुरूप में शेल्फ को लगाये।