Diwali 2019: इन टिप्स की मदद से बनाए घर को स्वर्ग, हटाए नहीं हटेगी नजर

दिवाली का त्यौंहार नजदीक आता जा रहा हैं। लोग अपने घरों को सजाने और इनका आकर्षण बढ़ाने के लिए सफाई और रंगाई में लगे हुए हैं। लेकिन अगर आप अपने घर पर इस बार रंग नहीं करवा रहे हैं और इसका आकर्षण बढ़ाना चाहते हैं, तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही टिप्स (Decoration Tips) लेकर आए हैं जो आपको घर को स्वर्ग जैसा सुन्दर बनाएगा और इससे किसी की भी नजरें हट भी नहीं पाएगी। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में।

मुख्य द्वार की सजावट

घर का मुख्य द्वार घर का आईना होता है। सबसे पहले मुख्य द्वार की सजावट ही लोगों पर अपना प्रभाव छोड़ती है। दिवाली के मौके पर आप अपने घर के मुख्य द्वार को फूलों से सजा सकते हैं। लंबे समय तक सजावट को बरकरार रखने के लिए आप आर्टिफिशल फूल (Artificial Flower) का इस्तेमाल कर सकते हैं। आजकल बाजार में एक से बढ़कर एक आकर्षक आर्टिफिशल फूल मिल रहे हैं। इस तरीके सेआप अपने घर के मुख्य द्वार की सजावट करेंगे तो लोगो की की नजर आपके द्वार से हटेगी ही नहीं।

लैंप्स और फूलों से दे घर को नया लुक

घर की सजावट में फूलों के साथ-साथ लैंप्स एक नया लुक देंगे। ऑनलाइन के साथ-साथ आजकल मार्केट में बेहतरीन लैंप्स मिल रहे हैं। आप अपने बजट के मुताबिक ड्राइंग रूम से लेकर बेडरूम तक के लिए आकर्षक लैंप्स का चुनाव कर सकते हैं। लैंप्स के अलावा आप आर्टिफिशल फूलों से भी घर को सजा सकते हैं।

रंग-बिरंगी लड़ियां

आप घर की सभी खिड़कियों पर रंग-बिरंगी लड़ियां लगाएं। बेडरूम की खूबसूरती बढ़ाने के लिए भी आप इन लड़ियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप पूरे घर के दरवाजों को भी रंग-बिरंगी लड़ियों से चमका सकते हैं। बाजार में कई प्रकार की लड़ियां मौजूद हैं।

वॉल स्टीकर से दें दिवार को नया लुक

कमरे की दिवार की सजावट के लिए वॉल स्टीकर से बढ़िया कोई ऑप्शन नहीं हो सकता है। अगर बच्चों के कमरे की दिवार को सजाना है तो आप कार्टून कैरेक्टर वाले स्टीकर लगाएं। ऐसा करने से बच्चे खुश भी होंगे और उनका कमरा भी खूबसूरत दिखेगा। पूजा वाले कमरे की दिवार को आप भगवान की तस्वीरों वाले स्टीकर लगा सकते हैं।