डेकोरेटिव आइटम्स और फर्नीचर्स से इस तरह सजाए अपना आशियाना

अपने घर को सजाने से ज्यादा मजा किसी और चीज में नहीं मिलता और जब आप थक कर वापस आते हो तो वहां जो सुकून मिलता है उसकी तुलना किसी भी बात से नहीं हो सकती। अपने सपनों के आशियाने को रंगों से सजाने के लिए घर ले आइए कलरफुल फर्नीचर्स और डेकोर एक्सेसरीज़ ताकि रंग आपके घर में ही नहीं जीवन में भी ख़ुशियां लाएं। कलरफुल डेकोरेटिव आइटम्स और फर्नीचर्स से सजे घर न स़िर्फ मेहमानों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करते हैं, बल्कि इससे घर को न्यू और फ्रेश लुक भी मिलता है।

घर को सजाएं सी-शेल्स सें

इन्हें एक कांच के कंटेनर में डाल कर साइड टेबल पर या कॉर्नर में रखें। इनसे लिविंग रूम सुंदर लगता ही है यहां तक की बेडरूम में भी रोमांटिक फील आएगी।

फ्लावर डेकोर

घर को रंगों से सजाने के लिए आप ताज़े या अर्टिफिशियल फूलों का प्रयोग भी कर सकती हैं। बाज़ार में आपको ढेरों कलरफुल आर्टिफिशिल फ्लावर्स मिल जाएंगे। आप चाहें तो फूलों की बजाय कलरफुल फ्वालर पॉट भी चुन सकती हैं। इन दिनों निऑन कलर के फ्लावर पॉट काफ़ी पॉप्युलर हैं, आप इनका चुनाव भी कर सकती हैं।

घर को सजाएं टायर पॉट से

पुराने टायर को पेंट करें और लगा दें सुंदर सा पौधा उसमें। ये क्यारी का काम भी देगा और पुराने गमलों से हटके भी लगेगा। ऐसे अपने घर को सजाएं।

कैंडल्स डेकोरेशन

सेंटर टेबल को न्यू लुक देने के लिए कलरफुल कैंडल्स का चुनाव करें। बाज़ार में न स़िर्फ डिफरेंट शेड्स, बल्कि डिफरेंट शेप और फ्रेगरेंस वाले कैंडल्स मौजूद हैं। अपनी पसंद के अनुसार आप इनका चुनाव कर सकती हैं।

कलरफुल फर्नीचर

घर को सजाने में फर्नीचर की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। आजकल टिपिकल फर्नीचर की बजाय लोग अलग-अलग शेप, डिज़ाइन और कलरफुल फर्नीचर से घर सजाना पसंद करते हैं। आप भी फर्नीचर ख़रीदते समय कुछ नया ज़रूर ट्राई करें।