चांदी के बर्तन हो या गहने सब चमकेंगे टमेटो कैचअप की मदद से, इस तरह करे उपयोग

अक्सर ही हम कई बार बर्तनों की सफाई पर ध्यान नही दे पाते है। बर्तनों को युही साफ़ कर के रख देते है। बर्तनों को साफ़ करना भी उतना ही जरूरी है जितना घर की सफाई करना। ऐसे ही बर्तनों को साफ़ कर के रख देने से हमारी सेहत पर प्रभाव डालता है। इसलिए बर्तनों की सफाई पर खास ध्यान देने की आवश्यता है। ऐसे में आप टमेटो केचअप का उपयोग कर सकती है। टमेटो केचअप खाने के नही बल्कि सफाई के लिए भी काम में लिया जाता है। तो आइये जानते है इस बारे में.....

* कॉपर के बर्तनों को साफ करने के लिए टोमैटो कैचअप एक अच्छा तरीका है। बर्तनों को साफ करने के लिए 20 मिनट के लिए इन पर टमैटो कैचअप लगाएं। ऐसा करने से बर्तनों पर लगे जिद्दी से जिद्दी दाग भी दूर हो जाएंगे।

* चांदी के बर्तन हो या गहने इनकी चमक कुछ समय के बाद खत्म हो जाती है। उनकी चमक को वापिस लाने के लिए टोमैटो कैचअप लगाएं। 5 मिनट के बाद इसको नर्म कपड़े से साफ कर लें। अब बर्तनों को गर्म पानी से धो लें। ऐसा करने से चांदी के बर्तन साफ हो जाएंगे।

* जले हुए बर्तन को साफ करने के लिए उस बर्तन में टोमैटो कैचअप और पानी डालकर गर्म करें। एेसा करने से कुछ ही समय में बर्तन साफ हो जाएंगे।

* घर के फर्नीचर पर लगे जंग को दूर करने के लिए उस पर टोमैटो कैचअप लगाएं। कुछ समय के टोमैटो कैचअप लगा रहने दें। अब जंग वाली जगह को साफ करें। दाग और जंग साफ हो जाएगा।

* कार को चमकाने के लिए भी टोमैटो कैचअप बहुत काम की है। सबसे पहले कार को अच्छे से साफ कर लें। फिर टोमैटो कैचअप से धीरे-धीरे कार को पॉलिश करें। इसके बाद ठंडे पानी से कांच को साफ कर लें।