कम बजट में घर को सजाने के कुछ आसान 5 तरीके

घर मंदिर के समान होता है इसे हमेशा साफ़ रखना उतना ही आवश्य होता है। जितना की हमारा शरीर का साफ़ रखना। रोज़ रोज़ घर को सुन्दर बनाने के लिए हम बाजार से सजाने की चीज़े तो नही ला सकता है। लेकिन कुछ कम बजट के सामान से अपने घर को और भी बहेतरीन बना सकते है। तो आईए कुछ खास टिप्स जिससे कम बजट में घर को खूबसूरत बना सकते है।

1. बाजार में कई प्रकार के भारी मूल्य पर परदे मिलते है।  जो दिखने में बहुत सुन्दर नज़र आते है।  लेकिन इनकी देखभाल हर कोई नही कर सकता है।  इसलिए हो सके तो दीवारों के रंग के हिसाब से हलके रंग के परदे लगाए।  जो  घर के अंदर धुप को आने से रोक सके।  ऐसे परदे आसानी से साफ़ भी किये जा सकते है। 
 
2.  घर में शीशे का होना बहुत जरुरी होता है। घर को खूबसूरत बनाने  के लिए शीशों को विंटेज फ्रेम में लगाएं जिससे शीशा डिज़ाइनर भी लगे साथ के साथ पूरे घर को एक बड़ा लुक दे।  

3.घर के कमरो में छोटे फर्नीचर को भी लगा सकते है।  यह आपके कमरे को बड़ा और अच्छा लुक देता है।   कमरा खुला खुला  लगता है।
 
4.  घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए आप कुछ पुरानी चीजों को सही उपयोग करके उनसे कर उनसे बहेतरीन चीज़े बना सकते है।  पुराने कपड़ो और साड़ियों का इस्तेमालसोफे पर या गद्दियों पर कुशन कवर लगाने में भी कर सकते है।  

5. घर में पुराने पड़े लाइट लैम्प को थोडा क्रिएटिव तरीके से भी सजा क्र हम कमरे को सुन्दर बना सकते है।