घर से खुशियों को दूर ले जाती है ये चीजे, जितनी जल्दी हो इन्हें दिखाए बाहर का रास्ता

घर में सकारात्मक ऊर्जा वास हो तो कोई भी काम रुकता नही है। यहाँ तक की बिगड़ने वाला काम भी बनने लग जाता है। साथ ही शरीर में एनर्जी बनी रहती है। ऐसा इसलिए होता है की घर हमारे विचारो का दर्पण होता है जिसमें हमारी दिन की थकान, और रात की अच्छी नींद का साथ मिलता है। अक्सर ऐसा कई बार होता है की सब कुछ होते हुए भी घर में मायूसी बनी हुई रहती है। ऐसा होने का कारण है की घर में उन बेकार चीजों का पडे रहना जो घर में दरिद्रता लाती है। आज हम आपको इन्ही चीजों के बारे में बतायेंगे जिनसे घर की सुख शांति भंग होती है, तो आइये जानते है इस बारे में...

* घर में रखा हुआ टूटा कांच आर्थिक नुकसान का कारण बनता है। साथ ही परिवार के सदस्यों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है।

* यदि घर में कोई टूटी हुई फोटो फ्रेम या तस्वीर हो तो उसे भी घर से हटा देना चाहिए। टूटी फोटो फ्रेम या तस्वीर घर में वास्तु दोष और दुर्भाग्य उत्पन्न करती है।

* यदि घर का कोई दरवाजा कहीं से टूट हो तो उसे तुरंत ठीक करवा लेना चाहिए। यह घर में अशांति फ़ैलाने का कारण होता है।

* घडियों की स्थिति से हमारे घर-परिवार की उन्नति निर्धारित होती है। यदि घड़ी टूटी हुई होगी तो परिवार के सदस्यों की उन्नति रुकेगी।

* घर या ऑफिस में कभी टूटे हुए या बंद पेन नहीं रखने चाहिए। ऐसा करने से करियर में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

* जीवन में सुख-शांति के लिए जरूरी है कि पति-पत्नी का पलंग टूटा हुआ न हो। यदि पलंग ठीक नहीं होगा तो वैवाहिक जीवन में परेशानियां आ सकती हैं।

* टूटे-फूटे और बेकार बर्तन घर में जगह घेरते हैं जिससे वास्तु दोष भी उत्पन्न होता है।