मॉड्यूलर किचन बनता जा रहा स्टेटस सिंबल, डिजाइन के समय रखें इन 5 बातो का ध्यान

प्राचीन काल से लेकर वर्तमान तक रसोई का महत्व समान बना हुआ है। यह घर में एक ऐसी जगह है जो परिवार के सभी लोगों को जोड़े रखती है। किचन सिर्फ खाना बनाने की जगह नहीं है बल्कि एक ऐसी जगह है जहां खाने के जरिए परिवार एक साथ जुड़ता है। इन कई सालों किचन में कई बदलाव आए है। जैसे-जैसे तकनीक में सुधार हुआ, किचन में सुविधाएं भी बेहतर होती गईं। जकल ज्यादातर लोग अपनी किचन को सुदंर और आरामदायक बनाने के लिए मॉड्यूलर किचन डिजाइन चूज करते हैं। इजी-टु-मैनेज और सॉफिस्टिकेटेड मॉड्यूलर किचन हर गृहिणी के टेस्ट व स्टेटस का सिंबल बन चुका है। मॉड्यूलर किचन डिजाइन करते समय किचन के डिजाइन, मटेरियल और लाइट अरैंजमेंट आदि का ख्याल रखना होगा। जानें 5 बेसिक टिप्स

मॉड्यूलर किचन क्यों बनवाना चाहिए

मॉड्यूलर किचन साइंस और टेक्नोलॉजी का मिलाजुला रूप है। जिससे किचन में काम करने वाले की कार्यक्षमता प्रभावित होती है और वो आसानी से काम निपटा पाता है। मॉड्यूलर किचन यूजर फ्रेंडली होता है और इससे आपको काम करने के लिए ज्यादा जगह मिलती है। नतीजतन, आजकल हर गृहिणी एक मॉड्यूलर किचन पाने का सपना देखती है। और इसे पाना कोई बड़ी बात नहीं है, क्योंकि आज की तारीख में हर तरह के बजट में मॉड्यूलर किचन उपलब्ध हैं।

स्टोरेज

किचन में मैक्जिमम स्टोरेज स्पेस बनाने के लिए आप कवर्ड बनवा सकते हैं। प्लेटफॉर्म के नीचे की जगह के लिए पुल आउट मॅाड्यूलर ट्रॉलीज का इस्तेमाल करें। इसके लिए आप कटलरी बास्केट कप, कप सॉसर बास्केट, ग्रेन बास्केट मिक्स्ड और प्लेन बास्केट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा प्लेटफार्म की ऊपर वाली स्पेस पर आप ओवर हेड वाॅल कैबिनेट बनवा सकते हैं। यह कैबिनेट अगर चिमनी के आस-पास बनाए जाएं तो दीवारें ज्यादा खूबसूरत लगती हैं।

काउंटर टॉप

किचन का सबसे अहम हिस्सा है काउंटर टॉप और इस पर आपको सबसे ज्यादा ध्यान देना चाहिए। सबसे पहले यह तय करें कि आप अपना किचन काउंटर टॉप किस मटीरियल से बनवाना चाहती हैं- मार्बल, ग्रेनाइट या इंजिनियर्ड स्टोन। मटीरियल चॉइस भी इस बार पर निर्भर करती है कि आपके घर में किस तरह से खाना बनाया जाता है।

मटेरियल

मॉड्यूलर किचन के लिए मटेरियल का सिलेक्शन करते समय कीमत ही नहीं, उस मटेरियल पर सर्दी या गर्मी, रगड़ और वजन आदि का क्या असर पड़ेगा, ये भी देखा जाना चाहिए। पार्टिकल बोर्ड ज्यादा वजन नहीं सह सकता, इसलिए ऐसे बोर्ड किचन में लगाने से बचें। किचन में लगा मार्बल थोड़े समय बाद पीला पड़ सकता है इसलिए यहां मार्बल का इस्तेमाल न कर ग्रेनाइट का यूज करें तो बेहतर रहेगा।
पुरानी रसोई को मॉड्यूलर किचन में बदलें- आप अपनी पुरानी रसोई को मॉड्यूलर किचन में बदल सकती हैं। लेकिन, इसे पूरा करने के लिए एक अच्छी किचन डिजाइनिंग कंपनी का चुनाव करें।

डिजाइनर आपकी रसोई को हर गैजेट के लिए, अलमारियां से लेकर डिश-वॉशर से लेकर फ्रिज वगैरह तक के लिए जगह मापेंगे। इस तरह, वे उपलब्ध स्थान का सबसे अच्छा उपयोग करेंगे। मॉड्यूलर किचन बनाने के लिए डिजाइनर आपकी पुरानी रसोई में थोड़ा बदलाव भी कर सकते हैं।