वे 5 चींजे जो हर महिला को अपने मन की चाहिए

महिलाओं को त्याग की मूरत माना जाता है | महिलाएं अपने लिए कभी कुछ नहीं मांगती, वह अपने बच्चों और परिवार के लिए सबकुछ त्यागने के लिए तैयार हो जाती है | फिर भी कुछ चींजे ऐसी है जो महिलाएं चाहती है की उनके मन की हो | महिलाएं भी चाहती है कि जो वस्तुएं वे दैनिक रूप से काम में लेती है वो इनके पसनद की हो, तो आइये जानते है कुछ ऐसी चीजों के बारे में जो हर महिला खुद के पसंद की चाहती है |

# रसोई : रसोई का नाम इसमें सबसे उपर आता है, क्योंकि एक गृहणी की जिंदगी का अधिकतर समय रसोई में ही गुजरता है | वह उसके लिए काम करने की जगह होती है | जिस तरह से सभी अपने काम करने की जगह अपनी पसनद की चाहते है उसी तरह रसोई महिलाओं को अपनी पसंद की चाहिए होती है |

# अलमारी : अलमारी एक ऐसी चीज है जिसमें एक महिला अपने सभी जरूरी सामान, गहने, कपडे आदि रखती है जो कि वे चाहती है कि उनके मर्जी की होनी चाहिए | और होना भी चाहिए, एक महिला के इतने सामान होते है, और वे चाहती है कि उनके सामान व्यवस्थित रहें |

# पर्स : हर महिला चाहती है कि उसका पर्स उनके मन मुताबिक होना चाहिए जिसमें की वे अपनें साथ में कहीं बाहर जाएँ तो एक बैग की तरह से भी काम आये, जो कि अपने लुक, ट्रेंड, कलर सभी बातों पर निर्भर करता है |

# सेंडिल और फ्लोटेर्स : सेंडिल और फ्लोटर्स वैसे तो पुरुष हो या महिला सभी अपनी पसंद का लेना पसंद करते हैं | लेकिन पुरुष इसमें किसी ओर की भी राय लेना पसंद करते हैं, उसकी तुलना में महिलाओं द्वारा यह स्वयं के द्वारा ही चुनी जाती है |

# होम डेकोरेशन : होम डेकोरेशन में महिलाएं चाहती है कि अपने घर को कैसे सुन्दर और आकर्षक बनाया जाए, उसके लिए वे होम डेकोरेशन के सामन जैसे परदे, चद्दर, पॉट आदि भी अपनी पसनद का लेना पसंद करती है