इन अजीबोगरीब नियम-कानून के लिए जाना जाता हैं नॉर्थ कोरिया, लेदर जैकेट पर भी बैन!

हर व्यक्ति को अपने मनमुताबिक जीवन जीने की आजादी होती हैं कि वह क्या पहने और क्या खाएं। लेकिन इसी के साथ ही यह भी जरूरी हैं कि आप जिस देश में रह रहे हैं वहां के कानूनों का भी पालन किया जाए। लेकिन अब जरा सोचिए कि कोई देश आपके रहन-सहन पर भी पाबंदी लगा दें तो। ऐसा देखने को मिलता हैं नॉर्थ कोरिया में। यह देश खास तौर पर अपने तानाशाह किम जोंग उन और उसके सनकी फैसलों के कारण जाना जाता है। उन्होंने स्थानीय लोगों के लिए कुछ ऐसे नियम बना रखे है जो अब तक किसी अन्य देश में नहीं देखे गए। चलिए आपको बताते हैं इस देश से जुड़े कुछ अजीबोगरीब नियम-कानून।

बिना इजाजत नहीं खरीद सकते लैपटॉप

दक्षिण कोरिया में सरकार की अनुमति के बिना कोई भी लैपटॉप नहीं खरीद सकता है। किम सरकार की इजाजत बिना लैपटॉप खरीदने पर पाबंदी है। बता दें कि नॉथ कोरिया में लैपटॉप काफी महंगे है और खरीदना काफी मुश्किल है। नियम तोड़ने वालों को दर्दनाक सजा दी जाती है।

लेदर जैकेट पर लगा है बैन

बताया जाता है कि एक बार किम जोंग उन ने एक लेदर जैकेट पहना था, जिसकी चर्चा पड़ोसी देश साउथ कोरिया तक भी पहुंची। धीरे-धीरे जोंग का वो जैकेट लोगों के बीच और फेमस होने लगा। कुछ ही दिनों में बाजार में इस तरह कई और तरह की कॉपीज भी मिलने लगीं, जिसे देखकर किम जोंग ने लेदर जैकेट पर ही बैन लगाने का फैसला सुना दिया। रातों- रात कोरिया की लेदर इंडस्ट्री को भारी नुकसान हो गया।

देश का कैलेंडर है पूरी दुनिया से अलग

नार्थ कोरिया का कैलेंडर दुनिया के कैलेंडर्स से बेहद अलग है। दुनिया भले ही 21 वीं सदी में हो लेकिन नार्थ कोरिया कैलेंडर अभी भी वैसा का वैसा ही है। इस देश का कैलेंडर यहां के फाउंडर किम इल सुंग के जन्मदिन पर आधारित है। उत्तर कोरिया के लोगों के लिए यह अभी भी 106वां जुशे वर्ष चल रहा है। देश का कैलेंडर 15 अप्रैल 1912 से शुरू होता है।

नीली जींस पहने पर पांबदी

नॉर्थ कोरिया के लोग नीली जींस नहीं पहन सकते है। सरकार ने इस पर रोक लगा रही है। नॉथ कोरिया के किम का मानना है कि ये रंग अमेरिका के पूंजीवाद का प्रतिनिधित्व करता है।

गाली देने पर मिल सकती है मौत की सजा

भारत में लोगों के मुंह से बात-बात पर गालियों के निकलना बड़ी आम सी बात है, मगर नॉर्थ कोरिया में इनपर भी पूरी तरह से बैन लगाया गया है। अगर आप गाली देते पाए जाते हैं, तो आपको मौत की सजा भी सुनाई जा सकती है। गाली देना इस देश में कानूनी अपराध माना जाता है, जिसके चलते आपको गाली देने की भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है।

साउथ कोरिया के सामान पर रोक

नॉर्थ कोरिया के लोग साउथ कोरिया की चीजों का इस्तेमाल नहीं करते। इसके अलावा फैशन, फिल्म और संगीत से भी दूर रहने की चेतावनी दी जाती है। यदि कोई साउथ कोरिया की चीजों का इस्तेमाल करता है तो उसे सजा भी दी जाती है। क्योंकि वह सबसे बड़ा दुश्मन है।

हेयरस्टाइल पर रोक

यहां पर हेयरस्टाइल को लेकर भी प्रकार की पांबदी होती है। स्थानीय लोगों को सरकार द्वारा बताई गई हेयरस्टाइल रखनी होती है। खबरों के अनुसार महिलाएं केवल 15 हेयर स्टाइल में से एक स्टाइल ही रख सकती है। यदि अविवाहित महिलाओं को बाल छोटे ही रखना होता है। सरकार के जरिए बताई गई हेयर स्टाइल के अलावा कोई हेयर स्टाइल रखी जाती है तो उसे गिरफ्तार भी किया जा सकता है।

तीन पीढ़ियों तक मिलती है सजा

ये दुनिया का शायद पहला ऐसा देश होगा, जहां तीन जनरेशन तक सजा दी जाती है। जी हां, ये सच है कि यहां तीन पीढ़ियों तक सजा देने का नियम है, जिसकी आलोचना यहां के नागरिक तक करते हैं। अगर कोई व्यक्ति किसी भी तरह का अपराध करता है, तो उसकी सजा उस व्यक्ति को ही नहीं बल्कि पूरे खानदान को भी दी जाती है, जिसमें उसके दादा-दादी से लेकर उसके माता और अन्य बच्चों को भी जेल जाना पड़ता है।

विदेशी चैनल देखने पर सजा

नॉर्थ कोरिया के लोग केवल 28 वेबसाइट ही ब्राउज कर सकते हैं। इसके अलावा नॉथ कोरिया में सिर्फ 4 ही टीवी चैनल है। चारों टीवी चैनल राज्य के स्वामित्व वाले हैं और दिन के वक्त से लेकर प्राइम टाइम तक चलते हैं। यहां अगर आप किसी और देश का संगीत या फिल्म देखते पाए जाते हैं तो आपको जेल की सजा हो सकती है, वहीं अगर आप पॉर्न देखते पाए जाते हैं तो आपको फांसी की सजा भी सुनाई जा सकती है। बता दें कि साल 2015 में किम जोन उन ने सभी विदेशी कैसेट, टेप और सीडियों पर बैन लगा दिया, जिसके बाद देश में यह सभी बाहरी चीजें प्रतिबंधित हैं।