खाने के साथ-साथ अपने दर्शनीय स्थलों के लिए भी जाना जाता है बीकानेर, गर्मियों की छुट्टियों में बना ले घूमने का प्रोग्राम

बीकानेर अपने खान-पान और अपनी कला संस्कृति के लिए जाना जाता है। लेकिन क्या आपको पता है बीकानेर में कई ऐसे दर्शनीय स्थल जहां की खूबसूरती देखने लायक है। यहां कई ऐसे किले और मंदिर है जहां आप अपने परिवार के साथ टाइम स्पेंड कर सकते है। यहां का लोकल फ़ूड और नमकीन की वेरायटी अगर आप ने एक बार टेस्ट कर ली तो आप यहाँ के टेस्ट को भूल नहीं पाओगे। इसलिए आज खास हम आपको पश्चिमी राजस्थान के इस शहर के कुछ ऐसी जगहों के बारें में बताने वाले हैं जहाँ आप अपनी छुट्टियां एन्जॉय कर सकते है।

करणी माता मंदिर

करणी माता का यह मंदिर पुरे देश में चुओं वाली माता के मंदिर से भी प्रसिद्ध है। यहां पर आपको चूहों की बहुत अधिक संख्या है, लेकिन ये किसी भी श्रद्धालु को नुकसान नहीं पहुंचाते है। इन चुओं को माता का सेवक माना जाता है। इस मंदिर में लगभग 20,000 से अधिक चूहे हैं, जो इस मंदिर परिसर में ही रहते हैं। यहाँ मान्यता है कि लोगों की मान्यता है की दर्शन करने पर यदि आपको सफेद चूहा दिख जाएं तो बहुत ही शुभ माना जाता है। करणी माता के इस मंदिर को सफ़ेद पत्थरों से तराशा गया है। इस की खासियत है कि यहां मंदिर में महाराजा गंगा सिंह द्वारा निर्मित करवाए गए चांदी के गेट लगे हुए हैं।

कोडमदेश्वर महादेव मंदिर

बीकानेर शहर को बसाने वाले राव बीका जी ने इस खूबसूरत मंदिर का निर्माण करवाया था जिसे कोडमदेश्वर मंदिर के नाम से जाना जाता है। यह मंदिर प्राचीन होने के साथ साथ अपनी खूबसूरत संरचनाओं के लिए भी प्रसिद्ध है। यह मंदिर भग्वान महादेव के भेरों जी स्वरूप को समर्पित हैं जोकि भगवान् शिव का ही एक रूप हैं। यहां भगवान भेरों नाथ जी की एक मूर्ती मंदिर में स्थापित है, जोकि संगमरमर के फर्श से चारो तरफ से घिरी हुई हैं। यहां वर्ष में एक बार भाद्रपद में मेला भरता है जो लोगो में काफी लोकप्रिय हैं।

गजनेर पैलेस

बीकानेर का गजनेर पैलेस बीकानेर के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से है। यह गजनेर किला झील के किनारे स्थित है जो बीकानेर का एक शानदार शाही महल है। इस पैलेस में बहुत ही खूबसूरत नक्काशी की हुई है। आपको बता दे कि गजनेर पैलेस को बीकानेर के राजा महाराज गंगा सिंह जी ने गर्मियों के मौसम में यहां ठहरने के लिए बनाया था। अब यह पैलेस होटल में तब्दील हो चुका है ऐसे में आप यहां रूम भी बुक करके रुक सकते हैं या फिर गेस्ट पास लेकर पैलेस में घूम सकते हैं। यहीं नहीं होटल में कुल चार खूबसूरत निवास बने हुए हैं जिनमें डूंगर चौक, गुलाब निवास चंपा निवास, और मंदिर चौक शामिल है। महल के परिसर में बनी झील में आप बोटिंग का मजा भी उठा सकते है।

बीकानेर में कैमल सफारी का मजा

अगर बीकानेर आए और कैमल सफारी का मजा नहीं लिया तो ये ट्रिप आपकी अधूरी है। आप यहां कैमल सफारी का मजा सुबह और शाम को ले सकते हैं। कैमल सफारी बीकानेर की आपकी इस ट्रिप को और भी ख़ास और शानदार बना देगी। रेगिस्तानी की रेतीली भूमि में ऊंट के ऊपर बैठकर आप यहां की सुनहरी रेतीली मिट्टी में घूमने का मजा ले सकते हैं। इसके लिए कैमल सफारी का मजा उठाने के लिए आप बीकानेर के ऊंट डेजर्ट कैंप में भी जा सकते है।

महाराजा गंगा सिंह संग्रहालय

महाराजा गंगा सिंह संग्रहालय राजस्थान के प्रसिद्ध संग्रहालयों में से एक है। अगर आप इतिहास में रूचि रखते है तो इस संग्रहालय में आपको हड़प्पा सभ्यता और गुप्त काल के प्रारंभिक दौर के पुरातात्विक संग्रह देखने को मिल जाएंगे। इस संग्रहालय को महाराजा गंगा सिंह ने निर्मित करवाया था। गंगा सिंह संग्रहालय में विभिन्न खंडों में चित्रकला, टेराकोटा, शिल्प, कालीन, मिट्टी के बर्तन, सिक्के और प्राचीन राजपूत हथियार चित्रित हैं। इस संग्रहालय की सबसे प्रमुख बात ऊंट की खाल और शहजादे सलीम के रेशम रोब के ऊपर सोने के पत्तों की पेंटिंग हैं।