भारत के सबसे खूबसूरत पर्यटक स्थलों में से एक है लक्षद्वीप, यहां की इन जगहों पर करें एंजॉय

भारत एक खूबसूरत देश हैं जिसे अपनी विविधता के चलते दुनियाभर में एक बेहतरीन पर्यटन स्थल के तौर पर देखा जाता हैं। यहां एक से बढ़कर एक पर्यटन स्थल आपको देखने को मिलते हैं। आज इस कड़ी में हम बात करने जा रहे हैं लक्षद्वीप की जो अरब सागर में स्थित भारत का एक छोटा सा केंद्र शासित प्रदेश हैं। यह भारत के सबसे खूबसूरत पर्यटक स्थलों में से एक है। कई कपल हैं जो अपना हनीमून मनाने यहां पहुंचते हैं। यहां का साफ पानी, सफेद रेत, खूबसूरत नजारे किसी को भी मंत्रमुग्ध कर सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको लक्षद्वीप के कुछ खास पर्यटन स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप खुलकर एंजॉय कर सकते हैं। आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

मिनिकॉय द्वीप

लक्षद्वीप के प्रमुख आकर्षण में शामिल मिनिकॉय द्वीप एक प्रमुख पर्यटन स्थल हैं जोकि लक्षद्वीप के 36 छोटे द्वीपों में से एक हैं। बता दें कि मिनिकॉय को स्थानीय भाषा में मलिकू के नाम से जाना जाता हैं। मिनिकॉय आयलैंड कोचीन समुद्री तट से लगभग 400 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। मिनिकॉय द्वीप पर मूंगे की चट्टाने, आकर्षित सफेद रेत और अरब सागर का सुन्दर पानी देखने लायक होता हैं। बता दें कि मिनिकॉय द्वीप लक्षद्वीप का दूसरा सबसे बड़ा द्वीप है। मिनिकॉय द्वीप पर लक्जरी समुद्र तट रिसॉर्ट्स पर्यटकों को देखने के लिए मिलेंगे।

कदमत द्वीप

यहां सबसे ज्यादा कपल्स पहुंचते हैं। 9 किलोमीटर में फैला ये क्षेत्र सूर्योदय और सूर्यास्त के लिए बेहद फेमस है। पार्टनर के साथ आप भी इन नजारों को देख सकते हैं। हनीमून पर हैं और रोमांटिक कैंडल लाइट डिनर न हो ऐसा कैसे हो सकता है। ऐसे में आप यहां रोमांटिक डिनर का लुफ्त जरूर उठाएं। आप यहां अक्टूबर से मई के महीने में कभी भी जा सकते हैं।

मरीन संग्रहालय

यह जगह लक्षद्वीप के कवरत्ती के आइसलैंड पर स्थित हैं। आप मरीन संग्रहालय में विभिन्न प्रकार के समुद्री जानवर को देख सकते हैं। यहां पर कई प्रकार की समुद्री मछलियां हैं। इन मरीन संग्रहालय को समुद्र के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए बनाया गया था। यदि आप लोग समुद्री जीवन के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो आप इस संग्रहालय में आकर देख सकते हैं। मरीन संग्रहालय सुबह 10 बजे खुलता हैं और शाम को 6 बजे बने हो जाता हैं।

अगत्ती द्वीप समूह

अगत्ती द्वीप समूह लक्षद्वीप की आकर्षित जगहों में से एक है जिसे लक्षद्वीप की शान कहा जा सकता है। ये वाकई ही एक एक बेहद ही रोमांचक स्थान हैं। जो अलग अलग तरह की खूबसूरती को पेश करता है। ये भले अन्य द्वीपों की तुलना में छोटा हो, लेकिन कप्लस के बीच इसको काफी पसंद किया जाता है। अगर आप प्राकृतिक प्रेमी हैं तो यह जगह आपके लिए है। यह द्वीप लक्षद्वीप के बाकी द्वीप जे छोटा है पर काफ़ी अच्छा है। आप अपने पार्टनर के साथ यहाँ एक रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं।

बांगरम द्वीप

बांगरम द्वीप समूह हिंद महासागर के साफ नीले पानी में स्थित एक लुभावनी जगह हैं जोकि अपनी प्राचीन मूंगा चट्टान और समुद्री तटो के लिए जाना जाता हैं। बांगरम द्वीप पर पर्यटक खूबसूरत मछलियों के साथ तैरना, डॉल्फ़िन की जांच करना, पानी से सम्बंधित गतिविधियों, सूर्योदय और सूर्यास्त का आनंद ले सकते हैं।

कल्पेनी द्वीप

लक्षद्वीप का यह प्रसिद्ध आइसलैंड हैं। इसकी समुद्री लहरों को देखने के लिए लाखो की संख्या में पर्यटक आते हैं। इन लहरों के कारण यहां का दृश्य बहुत बेहतरीन हो जाता हैं। इस आइसलैंड को कोइफैनी द्वीप के नाम से भी जाना जाता हैं। यह द्वीप तीन अलग अलग द्वीप से मिलकर बना हुआ हैं। जिसमें पित्ती, तिलकक्म द्वीप और कल्पेनी द्वीप हैं। इस द्वीप पर भी आप एक्टिविटी कर सकते हैं। यहां पर आप नौकायन, कैनोइंग, कायलिंग आदि कई प्रकार की एक्टिविटी कर सकते हैं। आप इस द्वीप पर बोटिंग का भी लुफ्त ले सकते हैं।

कावारत्ती द्वीप समूह

कावारत्ती द्वीप लक्षद्वीप की राजधानी है और यहाँ के महत्त्वपूर्ण आकर्षणों में से एक है। यहाँ आपको कई आकर्षित समुद्री दीपों, सफ़ेद मखमली रेत, नारियल के पेड़ आदि देखने को मिलेंगे। यह पाँच जलमग्न बैंक, प्रवाल भित्तियों के लिये जाना जाता है। आप यहाँ वाटर स्पोर्ट्स का भी आनंद उठा सकते हैं। यहाँ के दृश्य व खूबसूरती को देखकर आप मंत्र मुग्द हो जायेंगे।

स्कूबा डाइविंग

लक्षद्वीप एक ऐसी जगह हैं जहां आप स्कूबा डाइविंग का आनंद दिल खोलकर ले सकते हैं। बता दें कि स्कूबा डाइविंग के शौकीन पर्यटकों के लिए लक्षद्वीप एक किसी स्वर्ग से कम नही हैं। यहाँ आपको मन्त्र मुग्ध कर देने वाले दृश्य देखने को मिलेंगे। लक्षद्वीप में अगत्ती, कदमत और बांगरम ऐसे तीन द्वीप हैं जोकि स्कूबा डाइविंग के लिए आदर्श माने जाते हैं। यदि आप लक्षद्वीप की यात्रा पर आते हैं तो स्कूबा डाइविंग का आनंद लेना ना भूले।