अनोखा शिव मंदिर जहां पुजारी नहीं बल्कि एक सांप करता है पूजा

भारत में कई मंदिर हैं और उन सभी की अपनी अनोखी कहानी और किस्से हैं। अपने इन्हीं अनोखी कहानी और किस्सों की वजह से भारत के मंदिरों को पूरे विश्व में जाना जाता हैं। अभी के दिनों में सावन का महीना चल रहा हैं तो सभी भगवान शिव के मंदिरों में दर्शन करने जाते हैं। इसलिए सावन के इस महीने के विशेष मौके पर आज हम आपको शिव के एक ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं जहां भगवान की पूजा के लिए कोई पुजारी नहीं है बल्कि एक सांप शिवलिंग की पूजा करता हैं। इस मंदिर की इसी विशेषता को देखने के लिए दूर-दूर से लोग इसे देखने के लिए आते हैं। तो आइये जानते इस मंदिर के बारे में।

उत्तरप्रदेश आगरा के पास स्थित गांव सलेमाबाद के एक प्राचीन मंदिर में शिव की पूजा करने के लिए एक नाग 15 वर्षों से रोज आता है। यह नाग रोज मंदिर में करीब 5 घंटे तक यहां पर रूकता है और भगवान की पूजा करता है। वैज्ञानिकों के लिए इस नाग के यहां आने का कारण अभी तक यहां जिज्ञासा का विषय बना हुआ है।

नाग इस मंदिर में करीब 10 बजे आता है और दोपहर 3 बजे तक लौट जाता है। लोग यहां पर इस मंदिर और नाग के दर्शन करने आते है। श्रद्धालुओं को इस सांप से कोई भय नहीं लगता और न ही इसने कभी किसी को नुकसान पहुंचाया। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस मंदिर में भगवान शिव की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी हो जाती है। इसी कारण श्रद्धालु शिवजी की पूजा करने के लिए यहां दूर-दूर से आते है।

वैसे तो इस मंदिर में नाग के प्रवेश के बाद द्वार बंद कर दिए जाते है लेकिन फिर भी नाग के दर्शन करने के लिए लोग मंदिर के बाहर खड़े रहते है। सांप के बाहर आने के बाद ही लोगों को शिवजी के दर्शन करने दिए जाते है। उससे पहले लोगों के द्वार बंद ही रहते है।