शिमला के अलावा भी है कई पर्यटन स्थल, देते है पहाड़ी इलाकों की खूबसूरती का आनंद

जब भी कभी घूमने की बात आती हैं तो सभी के जगह में एक जगह का नाम तो आता हैं है और वो है शिमला। जी हाँ, शिमला का पहाड़ी इलाका अपनी खूबसूरती और मनमोहक नजारों की वजह से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करता हैं। लेकिन अगर आप शिलमा पहले जा चुके हैं तो इस बार किसी ओर जगह का चुनाव कर सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों की जानकारी देने जा रहे हैं जो शिमला के समान अविस्मरनीय यात्रा का आनंद देती हैं। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में।

ठेक्कड़ी, केरल
यह जगह, घर है पेरियार राष्ट्रीय उद्यान का और साथ ही अत्यंत सुन्दर नजारों का। ठेक्कड़ी को केरल का श्रेष्ठ हिल-स्टेशन भी माना गया है। राष्ट्रीय उद्यान में आप कई अनोखी जानवर की प्रजातियों से भी रु-ब-रु हो सकते हैं।

तवांग, अरुणाचल प्रदेश
सभी जानते हैं कि पूर्वोत्तर भारत में ऐसी कई सुन्दर जगह है जो अभी तक कई लोगों की नज़रों से छुपी हुई है। अरुणाचल प्रदेश का तवांग शेहेर ऐसी ही एक जगह का उदाहरण है। कम आबादी वाली यह जगह शहर स दूर आपको सुकून के कुछ पल जीने के लिए मजबूर कर देती है। चौंका देने वाले पहाड़ियों से नज़ारे, बर्फ और बादलों से ढंकी पहाड़ियां आपको आश्चर्यचकित कर देगी।

येरकौड़, तमिल नाडू
नीलगिरी की पहाड़ियों सेघिरी यह जगह, दक्षिण भारत का एक आइना समान है। ज़बरदस्त हरियाली से भरपूर, यहाँ पर कई ऐसी पहाड़ियां हैं, जहां से अद्भुत नज़ारे देखे जा सकते हैं। इसकी सुन्दरता को नज़र में रखते हुए इस जगह को ‘दक्षिण का गहना’ भी कहा गया है।

पचमढ़ी, मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश में सतपुड़ा की रानी कही जाने वाली यह जगह उसकी सुन्दरता से आपको प्रसन्न कर देगी। घने जंगल, चारों ओर हरियाली और प्रकृति की सुन्दरता यहाँ आपको अपने चरम पर देखने को मिलेगी। ऐसा माना जाता है कि पांडव जब अपने वन वास पर थे तब कुछ समय के लिए वे यहाँ पर भी रुके थे। कई प्रकार के प्राकृतिक झरने और कुंड भी आपको गर्मी में तरोताजाकर देंगे। राजधानी भोपाल से करीब 5 घंटों की दूरी पर यह स्थान आपके पर्यटन को यादगार बना देगा।

कुर्ग, कर्नाटक
कर्नाटक के पश्चिमी घाट में बसी यह ख़ूबसूरत जगह, भारत का स्कॉटलैंड मानी जाती है। कुर्ग देश के कॉफ़ी उद्पादन के लिए भी जाना जाता है। जब आप यहाँ आएंगें तो यहाँ की फिज़ाओ में खो जायेंगें और साथ ही इसकी सुन्दरता से मंत्र मुग्ध हो जाएंगें।