घूमने के लिए बेहतरीन है निजामों का शहर हैदराबाद, ये जगहें यहाँ की पहचान

बरसात का मौसम अपने सुहानेपन के लिए जाना जाता हैं जिसके चलते इस मौसम में घूमने का अपना अलग ही मजा आता हैं। सबसे बड़ी मुश्किल आती हैं जगह के चुनाव में कि कहाँ घूमने के लिए जाया जाए। ऐसे में आप तेलंगाना तथा आन्ध्रप्रदेश की राजधानी 'हैदराबाद' का चुनाव कर सकते हैं जो अपनी खूबसूरत इमारतों की वजह से बहुत प्रसिद्द हैं। आज हम आपको हैदराबाद की कुछ ऐसी जगहों की जानकारी देने जा रहे हैं जो यहाँ की पहचान बनती हैं और घूमने का भरपूर मजा देती हैं। तो आइये जानते है इन जगहों के बारे में।

चारमीनार
चारमीनार का निर्माण 1591 में नवाब कुली कुतुबशाह ने करवाया था। कहा जाता है हैदराबाद में भयंकर महामारी प्लेग पर विजय पाने की खुशी में नवाब कुली कुतुबशाह ने इसे बनवाया था। इस मीनार की ऊंचाई 180 फुट है।

मक्का मस्जिद
मक्का मस्जिद यह मस्जिद इस्लामिक कला का बेहद खूबसूरत और बेजोड़ नमूना है। चारमीनार के कुछ ही दूरी पर है। यह मक्का मस्जिद जिसे पर्यटक आसानी से देख सकती हैं। इस मस्जिद की खासियत यह है कि इसमें 10 हजार एक साथ नमाज अदा कर सकते हैं।

गोलकुंडा का किला
गोलकुंडा का किला गोलकुंडा कभी हीरों की खानों के लिए मशहूर है। 11 किलोमीटर के एरिये में फैले इस किले को मजबूत ग्रेनाइट दीवार जो किले को चारों ओर से घेरे हुए है। इसमें आठ प्रवेश द्वार हैं। इस किले की खासियत यह है कि यहां के मुख्य प्रवेश द्वार पर गुंबद के नीचे खड़े होकर ताली बजाने से उसकी आवाज को किले के सबसे ऊपरी हिस्से तक सुना जा सकता है।

हुसैन सागर झील
हुसैन सागर झील इस झील के बीचो-बीच महात्मा बुद्ध की विशाल प्रतिमा बेहद खूबसूरत है। इस झील का निर्माण हजरत हुसैन शाह वली ने इब्राहिम कुतुबशाह के काल में करवाया गया था।

बिड़ला तारागृह तथा विज्ञान संग्रहालय
बिड़ला तारागृह तथा विज्ञान संग्रहालय बिड़ला तारा गृह पूरे देश के ताराग्रहों में से एक हैं। यह तारागृह हिंदी,अंग्रेजी और तेलुगु में स्काई शो आयोजित करता है।

नेहरू चिड़ियाघर
नेहरू चिड़ियाघर नेहरू चिड़ियाघर देश का ही नहीं बल्कि पूरे एशिया का सबसे बड़े चिड़ियाघरों में से एक है। यहां आप लायन सफारी तथा सफेद शेर लुफ्त उठा सकती हैं।