देश के ये 5 बाँध बनते हैं आकर्षण का केंद्र, बनाए यहाँ घूमने का प्लान

बरसात का मौसम हैं और इस मौसम में सभी की चाहत होती हैं ऐसी जगह पर घूमने के लिए जाया जाए जो अपने प्राकृतिक नजारों से आपके लिए आकर्षण का केंद्र बनती है। ऐसे में ज्यादातर लोगों द्वारा हिलस्टेशन या झीलों का चुनाव किया जाता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बाँध भी ऐसी जगह हो सकती है जो इस मौसम में आपके लिए आकर्षण का केंद्र बनती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए देश के प्रसिद्द बांधों की जानकारी लेकर आए हैं जहां आप प्राकृतिक नज़ारे देखते हुए घूमने का मजा ले सकते हैं।

हीराकुंड बाँध, उड़ीसा
यह बाँध भारत की आज़ादी के बाद सिंचाई का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण बाँध है। यह अब तक का सबसे लम्बा बाँध है जिसकी लम्बाई 26 किलोमीटर तक की है। यह बाँध सम्बलपुर महानदी पर बना है और इसकी ऊंचाई 60 मीटर है।

नागार्जुन सागर बाँध, तेलंगाना
नागार्जुन सागर बांध एक बहुत ही बड़ा और विशाल बाँध है जो कि आधुनिक तकनीकों से बनाया गया है जिसके कारण यह तेलंगाना का आकर्षण केंद्र है। यह बांध कृष्णा नदी पर बना है और इसका जलाशय पूरे भारत का गौरव बढ़ाता है।

टिहरी बांध, उत्तराखंड
टिहरी बाँध विश्व का आंठवा और भारत का पहला सबसे ऊंचा और विशाल बाँध है। यह बाँध उत्तराखंड की भागीरथी नदी पर 261 मीटर की ऊंचाई पर बना है। इसका उपयोग सिंचाई और बिजली पैदा करने के लिए किया जाता है। इस बांध की लम्बाई 575 मीटर है।

भाखड़ा बांध, हिमाचल प्रदेश
भाखड़ा बाँध हिमाचल प्रदेश का एक मुख्य बांध है। यह बाँध भारत का दूसरा सबसे बड़ा बाँध है जिसकी ऊंचाई 225 मीटर है और लम्बाई 520 मीटर है। यह बांध सतलज नदी पर बना है जिसका जलाशय गोबिंद सागर झील है। इस बांध के आस पास के नज़ारे काफी खूबसूरत हैं।

सरदार सरोवर बांध, गुजरात
सरदार सरोवर बांध नर्मदा नदी पर बनाया गया एक बहुत ही विवादस्पद बाँध है। यह बाँध गुजरात का आकर्षण केंद्र है| सरदार सरोवर बांध की ऊंचाई 163 मीटर है।