छठ पूजा का भव्य नजारा देखने को मिलता हैं बिहार की इन 5 जगहों पर

छठ पूजा का त्यौंहार आज पूरे देश में बड़े आस्था के साथ मनाया जाता है। लेकिन बिहार में इसकी रौनक कुछ अलग ही होती हैं। जी हां, बिहार में यह त्यौंहार पूरे चार दिन तक मनाया जाता हैं। इस त्यौंहार पर सभी सूर्य भगवान की पूजा-अर्चना करते हैं और अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए प्रार्थना करते हैं। आज हम आपके लिए बिहार की कुछ ऐसी जगहों की जानकारी लेकर आए हैं जहां पर छठ पूजा का भव्य नजारा देखने को मिलता हैं। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में।

पटना

बिहार की राजधानी पटना में गंगा नदी के किनारे भव्य रूप से छठ का त्योहार मनाया जाता है। छठ त्योहार में गंगा तट पर लाखों की संख्या में लोग पहुंचते हैं और गंगा घाट प्रार्थना मैदान में बदल जाता है।

​औरंगाबाद

बिहार में सूर्य मंदिर के लिए प्रसिद्ध औरंगाबाद में छठ पूजा के दौरान काफी संख्या में भक्त पहुंचते हैं। औरंगाबाद का सूर्य मंदिर छठ के दौरान लोगों के पसंदीदा स्थानों में एक बन जाता है। यहां काफी दूर-दूर से लोग आते हैं।

हाजीपुर

पटना से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हाजीपुर में छठ का त्योहार काफी अच्छे तरह से मनाया जाता है। पूरे पर्व के दौरान धार्मिक गीतों से माहौल भक्तिमय रहता है। हाजीपुर के कौन्हारा घाट के तट रंगीन रोशनी से नहाया रहता है और यहां काफी संख्या में श्रद्धालु उमड़ते हैं।

छपरा

सारण जिला छपरा और घाघरा नदियों के किनारे स्थित है। छठ के त्योहार के दौरान भक्त यहां आकर स्नान करते हैं और पूजा-अर्चना करते हैं। इसके अलावा यहां भारत के शक्ति पीठ मदिरों में से एक अंबिका भवानी का मंदिर भी है।

दरभंगा

दरभंगा में छठ पर्व काफी धूमधाम से मनाया जाता है। त्योहार के समय काफी लोग यहां आकर अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए भगवान सूर्य की पूजा करते हैं।