दुनिया के 6 सबसे छोटे देश

दुनिया में अधिकतर देश बेहद बड़े हैं, लेकिन ऐसे भी कई देश हैं जिनका न केवल क्षेत्रफल छोटा है, बल्कि वहां की आबादी भी बेहद कम है। यहां तक कि कई देशों की जनसंख्या तो कुछ हजारों में है। अगर हम आपसे कहें कि दुनिया में कुछ ऐसे भी देश है, जो भारत के किसी छोटे शहर से भी छोटे हैं, तो शायद आपको हैरानी होगी, लेकिन यह सच है। यहां हम आपका परिचय ऐसे ही देशों से करवाने जा रहे हैं। आज हम आपको विश्व के सबसे छोटे देशों के बारे में बताएंगे जो कि जनघनत्व के मामले में बहुत ही छोटे हैं तो आइए जानते हैं इन छोटे देशों के बारे में।

# वेटिकन सिटी (Vatican City) : लगभग 500 लोगों की आबादी वाले इस देश का क्षेत्रफल करीब 0.40 वर्ग किलोमीटर ही है। इसे दुनिया का सबसे छोटा देश होने का तमगा हासिल है। इसे आप एक गांव से भी छोटा मान सकते हैं। दरअसल इस देश की पूरी सीमा करीबन 2 किलोमीटर है। आप 20 मिनट में इसके एक कोने से दूसरे कोने तक पैदल जा सकते हैं।

# तुवालु : तुवालू आस्ट्रेलिया के बीच स्थित एक पोलिनेशियाई द्वीपीय देश है। यह देश चार द्वीपों से मिलकर बना है। 26 वर्ग किलोमीटर में फैला तुवालु शहर दुनिया का चौथा सबसे छोटा देश है। इससे कम आबादी वाले देशों में केवल वेटिकन सिटी, मोनाको और नौरु ही हैं। 26 वर्ग किलोमीटर में फैले तुवालु को 1978 में ब्रिटेन से आजादी मिली थी। तुवालू की जनसंख्या 10,022 के करीब है।

# मोनैको : वेटिकन सिटी के बाद मोनैको को दुनिया का दूसरा सबसे छोटा देश माना जाता है। यह देश फ्रांस और इटली के बीच समुद्र किनारे बसा हुआ है। 2।02 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र फल में फैले इस देश की कुल आबादी लगभग 37831 है। इस देश का प्रमुख बाजार मॉन्टे कार्लो है, तो यहां की मुख्य भाषा फ़्रांसिसी है। बता दें कि समुद्र किनारे बसे होने के कारण यहां की अर्थव्यवस्था बहुत अच्छी है। इस देश में दुनिया के किसी भी देश से ज्यादा प्रति व्यक्ति करोड़पति हैं।

# लिचटेंस्टेंन: 36925(2013, World Bank) आबादी वाले इस देश का क्षेत्रफल 160 वर्ग किलोमीटर है। इसके बारे में शायद ही आपने सुना हो लेकिन यह प्रति व्यक्ति आय और जीडीपी के मामले में विश्व का नंबर वन देश है।

# मैरिनो : पांचवां स्थान सैन मैरिनो का आता है। इस देश की खोज सन 301 में की गई थी। इसका क्षेत्रफल 61 वर्ग किलोमीटर में फैला है। यहां की कुल आबादी है 31,448 के करीब।

# नौरु : नौरु दुनिया का तीसरा सबसे छोटा देश है इस देश की अपनी कोई सेना नहीं है। इसका क्षेत्रफल 21।3 वर्ग किलोमीटर है और यहाँ की कुल जनसंख्या 10,000 के करीब है।