पंजाब से जुड़ी है कई विशेषताएँ, जानें इन्हें एक नजर में

पंजाब हमारे देश का प्रसिद्द राज्य है जो दो शब्दों 'पंज' और 'आब' से मिलकर बना हुआ हैं, जिसका तात्पर्य होता हैं पांच नदियों का प्रदेश। पंजाब राज्य की स्थापना 1 नवम्बर 1966 को हुई थी। इसको तीन भागों में विभाजित किया गया था। हिंदी भाषी क्षेत्र को हरियाणा में शामिल किया गया था और पर्वतीय क्षेत्र को हिमाचल प्रदेश में। पंजाब की स्थापना दिवस के ख़ास मौके पर हम आपको पंजाब से जुडी कुछ रोचक जानकारी बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते है पंजाब के इन फैक्ट्स के बारे में।

* क्षेत्रफल – 50362 वर्ग किमी
* क्षेत्रफल के लिहाज से भारत में स्थान – 20वा
* जनसंख्या – 27,704,236 (2011 जनगणना)
* जनसंख्या घनत्व – 550 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी
* जनसंख्या में लिहाज से भारत में स्थान– 16वा (2011 जनगणना)
* लिंगानुपात – 893/1000 पुरुष पर
* साक्षरता दर – 76।6 %
* राजधानी – चंडीगढ़
* कुल जिले – 22
* सबसे बड़ा शहर – लुधियाना
* सबसे छोटा शहर – फतेहगढ़ साहिब
* विधानसभा सीटो की संख्या – 117
* लोकसभा सीटो की संख्या – 13
* राज्यसभा सीटो की संख्या – 07
* पंजाब के प्रथम मुख्यमंत्री – गोपी चन्द्र भार्गव
* पंजाब के प्रथम राजपाल – चंदूलाल माधवलाल त्रिवेदी
* राज्य पशु – काला हिरण
* राज्य पक्षी – बाज
* राज्य नदी -सिन्धु
* राज्य वृक्ष – शीशम
* राज्य दिवस – 01 नवम्बर
* राज्य भाषा – पंजाबी