दिल्ली की ये 5 जगहें है गुमनाम, एक बार जरूर जाए घूमने के लिए यहाँ

देश की राजधानी दिल्ली जिसे पर्यटन के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता हैं। देश-विदेश से सैलानी दिल्ली की सैर करने आते हैं और यहाँ का लुत्फ उठाते हैं। दिल्ली को अपनी एतिहासिक इमारतों और उनकी खूबसूरती के लिए जाना जाता हैं। दिल्ली का इतिहास बहुत यादगार रहा हैं जहाँ कई संस्कृतियों का संगम देखने को मिलता हैं। हांलाकि दिल्ली के प्रसिद्द होने के बावजूद दिल्ली में कुछ जगहें ऐसी हैं जो गुमनाम हैं और कम लोग ही इसके बारे में जानते हैं। आज हम आपके लिए उन जगहों की जानकारी लेकर आए हैं जहाँ आपको घूमने के लिए जरूर जाना चाहिए।

आधम खान का मकबरा
आधम खान के मकबरे का निर्माण साल 1561 में हुआ था। इस मकबरे को मुगल शासक अकबर के दिल के करीब बताया जाता है। अगर मुगलों की संस्कृति के बारे में जानने की रुचि है तो एक बार आप इस मकबरे में जरूर जाएं।

सतपुला ब्रिज
मालविया नगर में स्थित सतपुला ब्रिज अब किसी गुमनामी में खो चुका है। सतपुला ब्रिज 7 ब्रिजों को जोड़कर बनाया गया है। सुल्तान मोहम्मद शाह तुगलक ने इस ब्रिज को अपने बचाव के लिए बनवाया था।

संजय वन
यह सुनकर आपको हैरानी जरूर होगी कि दिल्ली में एक जंगल भी है। संजय वन यूं तो एक पार्क है। लेकिन ये इतने बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है कि यह जंगल जैसा लगता है। यहां पर चारों तरफ हरियाली और विभिन्न पक्षियों की प्रजातियां भी हैं। वैसे कुछ लोगों ने संजय वन को भूतिया करार दिया है।

मिर्जा गालिब की हवेली
मशहूर शायर मिर्जा गालिब को भला कौन नहीं जानता है। लेकिन क्या आपको पता है कि दिल्ली में उनकी याद में एक हवेली भी है? जी हां, दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में मिर्जा गालिब की हवेली है। यह हवेली 150 साल पुरानी है। अब इसे एक म्यूजियम में बदल दिया गया है। यहां आपको मिर्जा गालिब की शायरी के साथ उनकी पेंटिंग और तस्वीरें भी देखने को मिलेंगी। अगर आपको शायरी और इतिहास में रुचि है तो जरूर जाएं मिर्जा गालिब की हवेली।

अग्रसेन की बावडी
अग्रसेन की बावली जंतर मंतर के पास स्थित है। इसका निर्माण साल 1958 में राजा सूर्यवंशी ने करवाया था। अगर आप कभी दिल्ली की भागदौड़ वाली जिंदगी से थोड़ा सुकून चाहते हैं, तो ये जगह आपके लिए बेस्ट है। फोटोग्राफी के लिए ये जगह काफी अच्छी है।