दिल्ली में रात को भूख लगने पर इन जगहों पर खाने का ले मज़ा

हमारे साथ ऐसा कई बार होता है कि अचानक से हमें रात को भूख लगने लग जाती हैं और घर पर कुछ बनाने का मन नहीं होता हैं। ऐसी स्थिति में इच्छा होती है कि कहीं बाहर खाना खाया जाए लेकिन रात को सभी होटल और रेस्टोरेंट बंद होने की वजह से मन मारना पड़ता हैं। लेकिन अगर आप दिल्ली में हैं और इस स्थिति में हैं, तो आपके लिए चिंता की कोई बात नहीं हैं क्योंकि आज हम आपको दिल्ली की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो रातभर खुली रहती हैं और अपने भोजन के जायके के लिए जानी जाती हैं। तो आइये जानते हैं इन रात के आशियानों के बारे में।

* मूलचंद पराठा वाला

आप मूलचंद मेट्रो स्टेशन उतरिए और वहां किसी से भी पूछकर मूलचंद पराठा वाला के पास चले जाइए। यहां आपको सबसे स्वादिष्ट हर तरह की वेरायटी के पराठे मिलेंगे । आप यहां अपने दोस्तों के साथ आधी रात में भी जा सकते हैं या सुबह 4 बजे भी। यहां की सबसे अच्छी खासियत है कि यहां हर तरह के परांठे मिलते हैं। यहां तक कि ये चिकन परांठे भी बनाता है। पनीर परांठा, सोया परांठा, मटर परांठा, गोभी का परांठा, अंडा का परांठा। आपको किसी भी तरह का परांठा खाने का मन हो तो मूलचंद परांठा जाएं या यहां ऑर्डर करें। यहां के परांठे खाकर आप निराश नहीं होंगे।

* निजामुद्दीन करीम

प्योर नॉन वेजेटेरियन के लिए दिल्ली में कहीं स्वर्ग है तो यहीं है यहीं हैं। यहां के नहारी, पाये और सींक कबाव पूरे दिल्ली में प्रसिद्ध है। यहां की खासियतहै कि यहां वेजेटेरियन लोगों के लिए खाना मिलता है। वेजेटेरियन भी यहां आ सकते हैं और मजे से पनीर और मशरुम टिक्का का मजा ले सकते हैं। यहां खाना खाने के बाद आप यहां के मसालों का स्वाद जिंदगी में कभी नहीं भूलेंगे। तो बेझिझक घूमते-घूमते निजामुद्दीन आएं और यहां के करीम से खाना खाकर घर को जाएं।

* आंटी के मोमोज़

अगर दुनिया में कहीं भी अच्छे मोमोज़ मिलते हैं तो इस आंटी के पास। दिल्ली में मोमोज़ तो हर जगह मिलेंगे, लेकिन लाजपत नगर में आंटी के मोमज़ दिल्ली के यूथ की पहली पसंद है। एक डोलमा नाम की महिला यहां गर्म गर्म मोमज़ बनाती है और बेचती है जिसका स्वाद आपने नहीं चखा तो कुछ भी नहीं चखा। चटनी तो यहां की खासियत

* दिल्ली हाट

आपको खानी है बिरयानी और आपके दोस्त को मन है राजस्थानी थाली खाने का तो जाएं दिल्ली हाट। जहां हर तरह का खाना मिलता है। दिल्ली में खाने के जन्नत के नाम से प्रसिद्ध दिल्ली हाट। जहां आपको मिलेगा हर तरह का खाना। यहां तक की लक्षदीप का सी फुड भी यहां खा सकते हैं।

* अलबेक का शोरमा

अगर आपके पॉकेट में थोड़े ज्यादा पैसे हैं और खाना है आपको जिंदगी का सबसे लजीज शोरमा तो पकड़ ले न्यू फ्रैंड्स कॉलोनी के अलबेक का रास्ता। अलबेक का शोरमा एक बार खाएंगे तो दोबारा यहां जरूर आएंगे। या फिर आप ऑर्डर भी करा सकते हैं।अलबेकका पूरा फुड चेन है। तो आप कहीं भी इसे खाने जा सकते हैं।