विभिन्न परम्पराओं के साथ विदेशों में किया जाता हैं नए साल का स्वागत, जानें इनके बारे में

नए साल का जश्न पूरी दुनिया अपने-अपने तरीको से मनाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कुछ ऐसे देश हैं जहां की परंपराएं बेहद अजीब है। जिनको सुनकर कभी आपको हंसी आएगी तो कभी आश्चर्य होगा। तो चलिए जानें उन देशों के बारे में जहां मनाई जाती है अजीब परंपराएं।

थाईलैंड

थाईलैंड में एक दूसरे के ऊपर पानी फेंककर नये साल का जश्न मनाया जाता है। थाईलैंड की सड़कों पर लोग भरी हुई बाल्टी के साथ घूमते हुए नजर आ जाएंगे ताकि एक दूसरे के ऊपर पानी फेंक सकें।।यहां समुंदर के किनारे लोग पार्टी करने और नये साल का जश्न मनाने जाते हैं।

चीन

नये साल के मौके पर तो हर कहीं पार्टी होती है और लोग जश्न मनाते हैं। चीन में नये साल के मौके पर लोग एक लाल लिफाफे में अपने से छोटे को पैसे देते हैं। इसके साथ ही चीन में पटाखें जलाने का भी रिवाज है। चाइनीज लोगों का विश्वास है कि पटाखे जलाने और इसके शोर से बुरी शक्तियां दूर होती हैं।

डेनमार्क


डेनमार्क में नये साल पर लोग अपने घर के पुराने और बेकार बर्तनों को अपने पड़ोसी के दरवाजे पर तोड़ देते हैं। इसके साथ ही ये पता चलता है कि नये साल की सुबह पर जिसके दरवाजे पर जितना ज्यादा टूटे बर्तनों का मलबा होगा वो उतना ही ज्यादा सबके बीच लोकप्रिय होगा।

रूस

रूस में तो नये साल को मनाने का तरीका बिल्कुल ही अलग होता है। यहां पर नये साल की किसी विश को लोग एक कागज पर लिखते हैं और फिर इसे जला देते हैं। इसके साथ ही घड़ी में बारह बजने से पहले ही अपने शैंपेन के गिलास में से एक बूंद जमीन में गिराकर उसे पीना रहता है।

जापान

जापानी लोगों की सभ्यता और संस्कृति बिल्कुल ही अलग है। यहां पर नये साल को ओमिसाका के नाम से जाना जाता है। जापान में बौद्ध मठों में घंटियां बजाई जाती हैं वो भी ठीक 108 बार। कहा जाता है कि 108 नंबर इंसानों की इच्छाओं का है और ऐसा करने से नकारात्मक भावनाएं दूर जाती हैं।