क्या आपने नहीं देखी दक्षिण भारत की ये खूबसूरत जगह, तो आज ही बनाएं घूमने का प्लान

अगर आप घूमने का प्लान बना रहे है तो दक्षिण भारत का केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी बहुत खूबसूरत जगह है। कई समुद्र तटों से लेकर मंदिर आदि पर्यटकों को बेहद लुभाते हैं। बंगाल की खाड़ी के कोरोमंडल तट पर स्थित पुदुचेरी शहर ऐतिहासिक, आध्यात्मिक और धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। इस स्थान की खास बात यह है कि यह स्थान करीब 300 वर्षों तक फ्रांसीसी अधिकार में रहा है, जिसके कारण आज भी यहां फ्रांसीसी वास्तुशिल्प और संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। पुराने समय में यह फ्रांस के साथ होने वाले व्यापार का मुख्य केंद्र था। आज यह पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केन्द्र है। तो आइये हम आपको आज बताएंगे पुडुचेरी के ऐसे पर्यटन स्थल जहां आप उनकी ख़ूबसूरती का लुत्फ़ उठा सकते है।

पैराडाइज बीच

पेरडाइज बीच जिसे जिसे प्लाज पैराडिसो के नाम से भी जाना जाता है, जो चुन्नबर में स्थित एक समुद्र तट है। यह सबसे प्रसिद्ध पांडिचेरी समुद्र तटों में से एक है और पांडिचेरी पर्यटन का अनुभव करने के लिए सबसे अच्छे स्थानों में से एक है।चुन्नंबर से एक नौका की सवारी आपको इस प्राचीन समुद्र तट पर ले जाती है। यह बीच हर यात्री को अपने नीले पानी, सफेद और सुनहरे नरम समुद्र तट रेत और शांत वातावरण से आकर्षित करता है। यहां एक छोटा सा बार है जो शीतल पेय और स्नैक्स परोसता है। ताड़ के पेड़ों के नीचे ठंडी हवा लेने और धूप सेंकने के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है। अगर आप यहां पर हैं, तो बीच वॉलीबॉल, वाटर स्पोर्ट्स जैसी एक्टिविटीज का आनंद ले सकती हैं।

फ्रांसीसी युद्ध स्मारक

पुडुचेरी में एक फ्रांसीसी युद्ध स्मारक भी है। जो प्रथम विश्व युद्ध में मारे गए फ्रांसीसी युद्ध नायकों की याद में बनाया गया था। स्मारक का निर्माण वर्ष 1971 में किया गया था और हर साल 14 जुलाई को बैस्टिल दिवस पर इस स्मारक को सुन्दर रोशनी से सजाया जाता है। अगर आप पुडुचेरी घूमने का प्लान बना रहे है तो वहां जाकर इस स्मारक पर एक बार आपको उन नायकों को श्रद्धांजलि जरूर अर्पित करनी चाहिए।

बोटोनिकल गार्डन

पुदुचेरी के पॉपुलर टूरिस्ट प्लेस में से एक बोटैनिकल गार्डन आकर्षण का मुख्य केन्द्र है। यह कई विदेशी पौधों की प्रजातियों का घर है जो फ्रांसीसी उपनिवेश वादियों द्वारा यहां लाए गए थे। यहां पर आपको 1500 से भी अधिक पौधों की प्रजातियों देखने का मौका मिलेगा। इतना ही नहीं, पर्यटकों को पौधों के बारे में शिक्षित करने के लिए उन पौधों के सामने उनके वैज्ञानिक और सामान्य नाम के साथ स्लिप लगाई गई है। बगीचे में एक एक्वेरियम है जिसमें विभिन्न प्रकार की जलीय प्रजातियां हैं। यदि आप पौधों से प्यार करते हैं तो आपको पुदुचेरी में एक बार यहां पर जरूर जाना चाहिए।

प्रोमेनेड बीच

पुदुचेरी में घूमने के लिए प्रोमेनेड बीच सबसे लोकप्रिय स्थानों में से एक है। रॉक-लाइन वाला तट, 1.2 किमी लंबे खंड में लोकप्रिय स्थलों में स्मारकों से लेकर कैफे, भोजनालयों, रेस्तरां, सड़क के किनारे फूड स्टॉल्स, शॉपिंग ऑप्शन और होटल्स आदि मौजूद हैं। आप यहां पर रॉक्स पर बैठकर लहरों को देख सकती हैं। शहर से एक सुकून भरी जगह पर समय बिताने के लिए, प्रोमेनेड एक सुंदर जगह है।

पुडुचेरी म्यूजियम

अगर आपको इतिहास से लगाव है और पुडुचेरी में फ्रांसीसियों के आगमन को लेकर उत्सुक है तो ये जगह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। पुदुचेरी म्यूजियम में आपको यहां की फ्रांसीसी जड़ों के साथ-साथ इतिहास को ट्रेस करने का मौका मिलेगा। एरिकामेडू रोमन बस्ती से लेकर, चोल और पल्लव राजवंशों तक, यहाँ इतिहास के विभिन्न युग संरक्षित हैं। यह पुदुचेरी के शीर्ष आकर्षणों में से एक है। म्यूजियम में पत्थर की नक्काशीदार मूर्तियां, भारतीय देवी-देवताओं की कांस्य मूर्तियां, प्राचीन पेड़ों के अवशेष, परिवहन के साधनों के मॉडल, पीतल के मंदिर के लैंप, चर्च के अवशेष, हस्तशिल्प, सिक्के, गोले और जीवाश्म आदि रखे गए हैं। यहां एक पूरा अनुभाग इतिहास और पौराणिक फ्रांसीसी औपनिवेशिक जानकारी के लिए समर्पित है।

मनाकुला विनयगर मंदिर

पुडुचेरी बस स्टेशन से 3 किलोमीटर दूरी पर स्थित है मनाकुला विनयगर मंदिर, जो भगवान गणेश को समर्पित प्रसिद्ध प्राचीन मंदिरों में से एक है और पुडुचेरी में एक लोकप्रिय स्थल है। इस मंदिर की इतिहास पुराना है क्योंकि यह मंदिर फ्रांसीसियों के आने और बसने से पहले से अस्तित्व में था और यहाँ भगवान गणेश की मूर्ति को स्थानीय रूप से वेल्लकरन पिल्लई के नाम से जाना जाता था। 18 फ़ीट की ऊंचाई पर स्थित सोना चढ़ाया हुआ कोडीकंबम इस मंदिर का शानदार आकर्षण है। अगर आप यहाँ आप जाते है तो आपको एक आध्यात्मिक अनुभूति होगी साथ ही आपको मंदिर की बाहरी दीवार पर गणेश के विभिन्न रूप देखने को भी मिलेंगे।