कोलकाता की ये जगहें दर्शाती हैं यहां की संस्कृति, जरूर जाए घूमने

कोलकाता भारत के पश्चिम बंगाल राज्य की राजधानी है। कोलकाता दर्शनीय स्थल की फेरहिस्त बहुत लम्बी है। कोलकाता की सैर करने का अपना अलग ही मजा है। क्योकि हुगली नदी के किनारे बसा यह शहर कला और सांस्कृतिक गतिविधियो में इतना धनी है कि इसे देश की सांस्कृतिक राजधानी भी कहा जाता है। कोलकाता में घुमने लायक यूं तो अनेको स्थल है। आइए जानते हैं कोलकाता के प्रमुख टूरिस्ट पैलेस के बारे में विस्तार से-

हावड़ा ब्रिज

यह ऐतिहासिक पुल हावडा और कोलकाता को जोडता है। इस पुल को रवीन्द्र सेतु के नाम से भी जाना जाता है। यह पुल पूर्ण रूप से लोहे से निर्मित है। सामान्यतया प्रत्येक पुल के नीचे खंभे होते है जिन पर वह टिका रहता है परंतु यह एक ऐसा पुल है जो सिर्फ चार खम्भों पर टिका है।

दक्षिणेश्वर काली मंदिर

दक्षिणेश्वर काली मंदिर हिन्दुओं का प्रमुख तीर्थ है। इस मंदिर का निर्माण सन् 1847 में रानी रशोमनि ने कराया था। कहते है प्रसिद्ध संत रामकृष्ण परमहंस को दिव्य ज्ञान की प्राप्ति इसी मंदिर में हुई थी।

ईडन गार्डन

अलेक्जेंडर की बहन के नाम से बनाया गया यह गार्डन विलियम फोर्ट के उत्तरी पश्चिमी छोर पर स्थित है। यह भारत के सबसे बड़े ग्राउंड्स में से एक है।

विक्टोरिया मेमोरियल


महारानी विक्टोरिया की याद में सन् 1901 में लॉर्ड कर्जन द्वारा बनवाया गया विक्टोरिया मेमोरियल कोलकाता के प्रमुख आकर्षणो में से एक है। इसको बनाने में लगभग बीस साल का समय लगा था। यह इमारत सफेद संगमरमर से तैयार आगरा का ताजमहल और लंदन के सेंट पॉल कैथेड्रल की शिल्पकला को समेटे हुए है। इस इमारत के सामने महारानी विक्टोरिया की कांसे की प्रतिमा भी स्थापित है। जो कि मुख्य रूप से दर्शनीय है। यह संग्रहालय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहता है। सोमवार को को यह संग्रहालय बंद रहता है।


रविन्द्र सरोवर

कोलकाता दर्शनीय स्थल में यह एक खुबसूरत पिकनिक स्पॉट है। यह कोलकाता शहर के दक्षिणी भाग में बना हुआ है। यहा स्पोर्टस स्टेडियम, जापानी बौद्ध मंदिर और तैराकी के लिए एक तालाब भी है।