ट्रेकिंग करने वालों की पहली पसंद है भारत की ये जगहें, इस बार आप भी बना ले प्रोग्राम

अगर कहा जाए कि ट्रेकिंग भारत में सबसे लोकप्रिय साहसिक स्पोर्ट में से एक है। भारत अपने पर्यटकों के लिए एक से बढ़कर एक ट्रेक मार्ग की पेशकश करता है जो बिभिन्न रोमांच से भरे हुए है और यह ट्रेक आसान से लेकर बेहद कठिन हैं। भारत के इन रोमांचक ट्रेक्स पर ट्रेकिंग करना आपके जीवन का यादगार अनुभव हो सकता है, जो आपको एक उच्च एड्रेनालाईन रश और प्रकृति के चमत्कारों के करीब आने का मौका प्रदान करता है। इस तरह के ट्रेक्स में वनस्पतियों, जीवों, मानव निर्मित संरचनाओं, सांस्कृतिक अनुभवों, का मिश्रण देखा जा सकता हैं।यदि आप भी ऐसे अद्भुत और रोमांच से भरपूर ट्रेक मार्गो की तलाश में हैं, तो भारत के प्रमुख ट्रेक मार्गो की जानकारी हम आपके लिए लेकर आए है ।

हामटा पास दर्रा

हामटा पास दर्रा हिमाचल के हिमालयी क्षेत्र में पड़ता है जो हिमालय के पीर पंजाल के हिमालयी क्षेत्र के अंतर्गत आता है। हामटा पास समुद्र तल से लगभग 14,100 फ़ीट की ऊंचाई पर स्थित है जिसके चारो और बर्फ से ढके हुए विशाल पर्वत है।

चादर ट्रेक

चादर ट्रेक जो कि लद्दाख क्षेत्र के ज़ंस्कार घाटी में सर्दियों मे किया गया एक दुर्गम यात्रा को कहा जाता है जो कि भारतीय राज्य जम्मू और कश्मीर मे है। जांस्कर घाटी कि खड़ी चट्टानों कि दीवारों कि ऊंचाई 600 मीटर तक पाई जाती है और जांस्कर नदी (सिंधु नदी की एक सहायक) कुछ स्थानों में केवल 5 मीटर चौड़ी है।

पार्वती घाटी ट्रेक

यह ट्रैक लगभग 13 किमी का होता है जिस पर जाने में लगभग 6 से 7 घंटे तक का समय लग जाता है। पार्वती बेस कैंप की उचाई समुद्र तल से लगभग 16,207 फ़ीट है। यह ट्रैक पर आपको खड़ी चढ़ाई पर जाना होता है। यहाँ से आपको विशाल ग्लेशियर की विस्तृत श्रंखला व बेहद खूबसूरत पार्वती नदी का स्पष्ट पानी देखा जा सकता है।

नंदा देवी ग्लेशियर ट्रेक

नंदा देवी ट्रेक कुमाऊं हिमालय का एक अद्भुत ट्रेक है जो आकर्षक नंदा देवी पूर्व बेस कैंप और अद्भुत मिलम ग्लेशियर की खोज करता है। नंदा देवी ट्रेक हिमालय पर्वत श्रृंखला का घर है, जो इसकी सबसे ऊंची चोटी है। हिमालय के इस हिस्से नंदा देवी चोटी ने कई खोजकर्ताओं और पर्वतारोहियों को मोहित किया है। बता दे नन्दा देवी ट्रेक, भारत के सबसे अच्छे ट्रेक में गिना जाता है, नंदा देवी ट्रेक गोरी गंगा के किनारे मिलम गाँव से होते हुए ईस्ट बेस कैंप तक जाता है, और हिमालय की मनोरम और सबसे प्रभावशाली पहाड़ी क्षेत्रों में में प्रवेश करता है।

रूपकुंड ट्रेक

उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित रूपकुंड ट्रेक उत्तराखंड में सबसे लोकप्रिय ट्रेक में से एक है। रूपकुंड रोमांचक स्थान के साथ साथ रहस्यमयी स्थान के रूप में भी जाना जाता हैं, यह अपने पांच सौ कंकालों के लिए प्रसिद्ध है जो इसके किनारे पर पाए जाते हैं। इसी कारण से इसे मिस्ट्री लेक कहा जाता है। रूपकुंड ट्रेक 3200 मीटर की ऊँचाई पर लोहाजंग से शुरू होता है जो आपको घास के मैदान, झरने और बेडनी बुग्याल जैसे स्थानों से होते हुए रूपकुंड झील तक ले जाता है। इनके अलावा ट्रेक का एक विशेष रूप से आकर्षक हिस्सा चांग मा के बर्फ से ढके पहाड़ पर चढ़ना है। जैसे ही ट्रेकिंग करके आप रूपकुंड झील पहुचते हैं यकीन मानिये तुरंत ही इसकी सुंदरता पर फिदा हो जायेगे।

वैली ऑफ़ फ्लावर्स ट्रेक

वैली ऑफ़ फ्लावर्स ट्रेक भारत के सबसे अच्छे ट्रेकिंग टूर में से है जो यूनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल है। इस क्षेत्र में 300 से अधिक प्रकार के अल्पाइन फूल हैं, इसके अलावा एक जैव विविधता भी है जो अपेक्षाकृत अछूती रही है। वैली ऑफ़ फ्लावर्स नंदा देवी बायोस्फीयर रिजर्व का एक हिस्सा है, और इसके लिए ट्रेक घांघरिया से शुरू होता है। बता दे वैली ऑफ़ फ्लावर्स ट्रेक का सबसे अच्छा समय मानसून का समय है, क्योंकि मानसून के मौसम के दौरान, यह प्राचीन घाटी विभिन्न प्रकार के हजारों रंगीन और उच्च-ऊंचाई वाले हिमालयी फूलों से भर जाती है जिससे यह एक स्वर्ग जैसी प्रतीत होती है। यदि आप ट्रेकिंग करते हुए मनमोहनीय सुन्दरता में खोना चाहते है तो वैली ऑफ़ फ्लावर्स की ट्रेकिंग आपने लिए रोमांचक और यादगार अनुभव हो सकता है।