भारत में अपना विशेष स्थान रखता है मध्यप्रदेश, जानें इससे जुडी कुछ रोचक बातें

भारत को राज्यों का समूह कहा जाता हैं, क्योंकि यह कई राज्यों से मिलकर बना हैं। इसमें से एक राज्य है मध्यप्रदेश जिसकी स्थापना 1 नवंबर, 1956 को हुई थी। तभी से यह दिन मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता हैं। मध्यप्रदेश अपनी संस्कृति और परंपराओं के साथ कई विशेष चीजों के लिए जाना जाता हैं। आज हम आपको मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस के ख़ास मौके पर इससे जुडी कुछ रोचक बातें बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते है इनके बारे में।

* मध्य प्रदेश की स्थापना 1 नवंबर, 1956 को हुई थी।

* मध्य प्रदेश 1 नवंबर, 2000 तक क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे बड़ा राज्य था क्योंकि इस दिन इस विभाजन छत्तीसगढ़ के रूप में हो गया था।

* मध्य प्रदेश के उत्तर में उत्तर प्रदेश, पूर्व में छत्तीसगढ़ तथा पश्चिम में राजस्थान और गुजरात, दक्षिण में महाराष्ट्र है।

* मध्यप्रदेश में पांच लोक संस्कृतियों का समावेशी संसार है। ये पांच साँस्कृतिक क्षेत्र है-निमाड़, मालवा, बुन्देलखण्ड, बघेलखण्ड और ग्वालियर (चंबल)।

* मध्य प्रदेश राज्य में कुल 61 जिले हैं।

* इंदौर इसका सबसे बड़ा जिला है।

* साल 2011 की जनगणना के अन्तिम आकडोँ के अनुसार मध्य प्रदेश की कुल जनसँख्या 7,25,97,565 है।

* प्रदेश की साक्षरता 70.6% है जो जबलपुर मे सर्वाधिक 82.5% है।

* राज्य में पुरुष साक्षरता=80.5%

* महिला साक्षरता=60.0% है।

* मध्यप्रदेश देश का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है और जो 308 लाख हेक्टेयर भौगोलिक क्षेत्र पर फैला हुआ है।