सोमनाथ की इन जगहों में ले घूमने का मजा, मन को मिलेगी शान्ति

गुजरात अपनी संस्कृति के लिए पूरे भारत में समृद्ध है।यहां घूमने के लिए कई जगह हैं।यहां का खान पान पूरे भारत मे पसंद किया जाता है।ऐसी ही जगहों में से एक है सोमनाथ।सोमनाथ हिंदुओं के सबसे पावन तीर्थों में से एक है।यह शिवजी के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है। गुजरात के सौराष्ट्र के वेरावल बंदरगाह पर स्थित इस मन्दिर के बारे में कहा जाता है कि इसका निर्माण स्वयं चन्द्रमा ने किया था। यहां लाइट एंड साउंड शो भी चलता है जिसके माध्यम से यहां का पूरा इतिहास जाना जा सकता है।सोमनाथ के आस पास कई घूमने की जगह हैं।आइये जानते हैं सोमनाथ और इसके आस पास स्थित देखने लायक जगहों के बारे में।

सोमनाथ

यहां शिवजी का विशाल शिवलिंग है।इस मंदिर को विदेशियों ने कई बार लूटा।कहते हैं पहले यह मंदिर पूरा सोने से बना हुआ था।इस मंदिर का निर्माण कार्य भारत के तत्कालीन गृह मंत्री सरदार वल्ल्भ भाई पटेल की देखरेख में हुआ। मन्दिर के पास का शहर वेरावल है। यह मन्दिर अरब सागर के किनारे बसा हुआ है।शाम के वक़्त यहाँ के दर्शन करना बहुत ही शांति प्रदान करता है।
पांच पांडव गुफा

यह गुफा मंदिर से तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।इस मंदिर को पहली बार बाबा नारायणदास द्वारा खोजा गया।यहां से पूरे सोमनाथ को देखा जा सकता है।

प्रभास पाटन संग्रहालय
इन संग्रहालय में सोमनाथ मन्दिर से जुड़ी कई वस्तुएं प्रदर्शन को रखी गई हैं।कहते हैं यहां विभिन्न लुप्त हो चुकी नदियों का जल भी है। साथ ही यहां कालभैरव की प्रतिमा भी है जिसकी पूजा स्वयं चन्द्रमा किया करते थे।
भालका तीर्थ

कहा जाता है कि यह वही स्थान है जहां भगवान श्रीकृष्ण की शिकारी द्वारा तीर लगने पर मृत्यु हुई थी। यहां कृष्ण भगवान का एक मंदिर है जो महाप्रभुजी की बैठक के नाम से जाना जाता है।

सोमनाथ बीच

सोमनाथ मंदिर के किनारे किनारे बीच स्थित है।यहां से मंदिर के घण्टो की आवाज़ सुनना एक अलग ही अनुभव होता है।